शिल्पा शिरोडकर की कार को बस ने मारी टक्कर, एक्ट्रेस ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत, सुनाई आपबीती
Updated on
14-08-2025 04:25 PM
'बिग बॉस 18' में नजर आईं पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की कार को हाल ही एक बस ने टक्कर मार दी। इस घटना में किसी को चोट तो नहीं आई, पर कार का शीशा टूट गया और पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। शिल्पा शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिल्पा शिरोडकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त हुई कार की तस्वीरें शेयर की हैं, और साथ ही पूरी आपबीती बताई है। शिल्पा बुरी तरह डर गई थीं और उनका कहना है कि कुछ भी हो सकता था। शिल्पा बस की कंपनी पर भी बुरी तरह बरसीं क्योंकि उसने एक्सीडेंट को ड्राइवर की गलती बताकर अपनी जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ लिया। साथ ही शिकायत दर्ज करने में मुंबई पुलिस की मदद के लिए शुक्रिया अदा किया।
शिल्पा शिरोडकर ने शेयर कीं घटना की तस्वीरें, कंपनी पर उठाए सवाल
शिल्पा शिरोडकर ने एक्सीडेंट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, 'आज सिटीफ्लो की एक बस मेरी कार से टकरा गई। और मुंबई में ऑफिस के प्रतिनिधि श्री योगेश कदम और श्री विलास मनकोटे मुझसे कह रहे हैं कि यह उनकी कंपनी की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि ड्राइवर की जिम्मेदारी है। ये लोग कितने निर्दयी हैं? एक ड्राइवर कितना कमा सकता है?
'मेरा स्टाफ ठीक है, पर कुछ भी हो सकता था'
शिल्पा शिरोडकर ने आगे लिखा, 'मुंबई पुलिस का शुक्रिया। उन्होंने बिना किसी परेशानी के पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में मेरी मदद की। लेकिन कंपनी इस घटना की कोई जिम्मेदारी लेने से इनकार कर रही है।सिटीफ्लो इस मामले में मुझसे संपर्क करने के लिए आपका आभार। शुक्र है कि मेरा स्टाफ ठीक है और उसे कोई चोट नहीं आई है, लेकिन कुछ भी हो सकता था।
शिल्पा शिरोडकर का करियर, छोड़ दी थी एक्टिंग, 2013 में कमबैक
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो शिल्पा शिरोडकर ने 1989 में रमेश सिप्पी की फिल्म 'भ्रष्टाचार' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'खुदा गवाह', 'आंखें', 'पहचान' और 'गोपी किशन' के अलावा 'बेवफा सनम' और 'मृत्युदंड' जैसी फिल्मों में नजर आईं। शिल्पा शिरोडकर ने साल 2000 में अचानक एक्टिंग छोड़ दी थी, और शादी के बाद विदेश जाकर बस गईं। वहां शिल्पा शिरोडकर ने हेयरड्रेसर की नौकरी की। शिल्पा शिरोडकर ने फिर 13 साल बाद 2013 में टीवी से कमबैक किया। 2024 में वह सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' में नजर आईं।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…