Select Date:

शिमरोन हेटमायर वेस्टइंडीज टीम से बाहर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए व्हाइट बॉल स्क्वॉड घोषित

Updated on 11-01-2024 01:03 PM

लेफ्ट हैंड के विस्फोटक बैटर शिमरोन हेटमायर को वेस्टइंडीज के वनडे और टी-20 स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने गुरुवार सुबह ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए व्हाइट बॉल स्क्वॉड घोषित किया। पूर्व कप्तान जेसन होल्डर और ऑलराउंडर काइल मेयर्स ने टी-20 टीम में वापसी की है।

कई नए खिलाड़ियों को भी स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया। ऑस्ट्रेलिया में वेस्टइंडीज तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलने जा रही है। 17 जनवरी से टेस्ट सीरीज शुरू होगी, वहीं फरवरी में वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी।

टेस्ट नहीं खेलेंगे जेसन होल्डर
वेस्टइंडीज के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत टेस्ट से होगी। दोनों टीमों के बीच 17 जनवरी को एडिलेड में पहला मुकाबला खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और इस समय क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेल रही है।

टेस्ट स्क्वॉड में जेसन होल्डर शामिल नहीं किए गए। उन्होंने खुद को टेस्ट दौरे के लिए अवेलेबल नहीं किया क्योंकि उनका फ्रेंचाइजी टीमों से कॉन्ट्रैक्ट है। टेस्ट टीम की कप्तानी क्रैग ब्रेथवेट करेंगे। वहीं टीम में अल्जारी जोसेफ, टेविन इमलाक, गुडाकेश मोटी और एलिक एथनाज ही 4 प्लेयर्स हैं, जो लिमिटेड ओवर्स की सीरीज भी खेलेंगे।

मेयर्स-होल्डर वनडे सीरीज से भी बाहर
काइल मेयर्स और जेसन होल्डर ने फ्रेंचाइजी लीग के लिए टेस्ट टीम में इंटरेस्ट नहीं दिखाया। दोनों प्लेयर्स को टेस्ट के साथ वनडे टीम में भी जगह नहीं मिली। टी-20 टीम के ब्रैंडन किंग और शेरफन रदरफोर्ड को भी सीरीज से पहले फ्रेंचाइजी टीमों में शामिल होने की परमिशन मिल गई।

वनडे टीम की कप्तानी करेंगे होप
विकेटकीपर बैटर शाई होप ऑस्ट्रेलिया में वेस्टइंडीज की वनडे टीम की कमान संभालेंगे। टीम में अनकैप्ड टेडी बिशप और टेविन इमलाक भी शामिल हैं, जिन्हें डेब्यू का मौका मिल सकता है। वहीं ऑलरआउंडर जस्टिन ग्रीव्स और केवम हॉज समेत लेग स्पिनर हेडन वॉल्श जूनियर ने भी वनडे टीम में वापसी की है।

इंग्लैंड के खिलाफ खराब फॉर्म के कारण बाहर हुए हेटमायर
शिमरोन हेटमायर पिछले दिनों इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम का हिस्सा थे। तब वे 3 वनडे में 32, 0 और 12 रन बना सके थे, वहीं 2 टी-20 में उनके बैट से कुल 3 रन ही निकले थे। वह सीरीज के 3 टी-20 में बेंच पर बैठे थे। खराब फॉर्म के कारण उन्हें अब ऑस्ट्रेलिया दौरे की टीम में भी जगह नहीं मिली।

फरवरी में होगी सीरीज
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 17 जनवरी और दूसरा टेस्ट 25 जनवरी से खेला जाएगा। वनडे सीरीज फरवरी में शुरू होगी। मुकाबले 2, 4 और 6 फरवरी को खेले जाएंगे। इसके ठीक बाद टी-20 सीरीज के 3 मुकाबले 9, 11 और 13 फरवरी को होंगे।

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड
वनडे: शाई होप (कप्तान), अल्जारी जोसेफ, एलिक एथनाज, टेडी बिशप, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, टेविन इमलाक, गुडाकेश मोटी, केयोर्न ओटले, रोमारियो शेफर्ड, ओशेन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर।

टी-20: रोवमन पॉवेल (कप्तान), शाई होप, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोटी, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, ओशेन थॉमस।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.