Select Date:

शिव ठाकरे ने प्रियंका को भिगो-भिगोकर धोया, लोग बोले- अब मैडम का विनर बनना मुश्किल

Updated on 04-02-2023 06:39 PM
बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में चंद दिन बाकी है। ऐसे में कंटेस्टेंट का हर एक कदम उन्हें जीत या फिर हार दिलवा सकता है। 50 लाख की राशि पाने के लिए बिग बॉस ने जो टास्क दिया था उसमें घरवालों को चोटिल तक होना पड़ा। शिव ठाकरे की आंख पर काफी चोट लगी तो वहीं प्रियंका, अर्चना से निमृत के चेहरे के भी रंग उड़ गए। खैर शुक्रवार का वार पर जब करण जौहर आए तो बड़ा फेरबदल देखा गया। उन्होंने हरेक घरवालों को बढ़िया लताड़ लगाई। फिर बतौर गेस्ट रैपर बादशाह भी आए। इस दौरान उन्होंने एक बढ़िया और एक घटिया इंसान चुनने को दिया। इस शिव ठाकरे ने ऐसी स्पीच दी कि उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी को धो डाला।

बादशाह ने एक टास्क दिया जिसमें दो दीवार थी। एक थी बेशर्मी की तो एक फेम की। इस पर शेम वॉल पर शिव ठाकरे (SHiv Thakare) ने प्रियंका चाहर चौधरी का चेहरा लगाया। इस दौरान उन्होंने जो कारण गिनाए वो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि वाह क्या शिव ठाकरे ने प्रियंका को धोया है। साथ ही कुछ फैंस ने कहा कि जिस प्रियंका को विनर माना जा रहा था उस प्रियंका की शिव ने ऐसी क्लास लगाई है कि अब उनका विनर बनना मुश्किल लग रहा है।

शिव ठाकरे ने प्रियंका को धो डाला

शिव ठाकरे ने प्रियंका (Priyanka Chahar Chaudhari) का नाम लेते हुए कहा कि वह एक काबिल इंसान हैं इसमें कोई दो राय नहीं हैं। लेकिन अक्सर वह कुछ ऐसी बातें सेट करती है जो एक विनर में कतई नहीं होनी चाहिए। इन्होंने दोस्ती हमेशा अपने फायदे के लिए की। आजतक घर में उनका दोस्त नहीं बना है। अर्चना के साथ उनका रहना एक मजबूरी है जबकि मैं इस शो में आज भी अपने दोस्तों के साथ हूं।

ट्विटर पर शिव ठाकरे की हो रही वाहवाही

शिव ठाकरे ने कहा कि बिग बॉस एक रियालिटी शो ही नहीं बल्कि यहां रियल रहना पड़ता है। ये पर्सनैलिटी का शो है जहां लोग आपके व्यक्तित्व को देखते हैं और पसंद करते हैं। अगर आप गलत चीजें सेट करेंगी तो आने वाले सीजन के कंटेस्टेंट भी आपसे क्या सीखेंगे और गलत चीजें नेशनल टीवी पर प्रोटरेट होंगी।

प्रियंका ने भी शिव पर कसा तंज

शिव ठाकरे ने एक एक बात वजनदार कहीं। उन्होंने ऐसे ऐसे प्वाइंट रखी जिसके बाद प्रियंका को बड़ा झटका लग सकता है। प्रियंका का चेहरा शिव की बातें सुनकर उतर जाता है। खैर प्रियंका ने भी इस टास्क में शिव को ही घेरा था। उन्होंने कहा था कि शिव ने उनके बारे में गलत गलत बातें फैलाकर इमेज खराब करने की कोशिश की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.