Shiv Thakrey ने खरीदी नई कार, कभी नारियल फोड़ते तो कभी गाड़ी को किस करते दिखे 'बिग बॉस 16' के ये लाल
Updated on
16-03-2023 10:42 PM
'बिग बॉस 16' के सबसे चहेते कंटेस्टेंट्स रहे शिव ठाकरे ने अपने लिए नई गाड़ी आखिरकार खरीद ही ली है। अब शो रूम से शिव ठाकरे और उनकी कार का वीडियो सामने आया है , जिसे देखकर फैन्स उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर शिव ठाकरे ने केक काटकर और नारियल फोड़कर ट्रडिशनल अंदाज में अपनी नई गाड़ी का स्वागत किया है। दो सेकंड हैंड कार के बाद शिव ठाकरे की पहली नई कार देखकर उनके फैन्स भी काफी खुश हैं। वीडियो में अपनी इस नई कार को शिव ठाकरे चूमते दिख रहे हैं।
शिव ठाकरे 'बिग बॉस 16' का ताज जीतने से भले एक कदम दूर रह गए लेकिन उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही वजह है कि आज उनकी हर खुशी में उनके फैन्स भी शरीक हैं। कुछ समय पहले ही शिव ठाकरे ने बताया था कि वो नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आखिरकार अपनी इस ख्वाहिश को आज गुरुवार को उन्होंने पूरा कर लिया है।
कार को चूमते और नारियल फोड़ते दिखे शिव
पपाराजी ने शिव ठाकरे का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में शिव ठाकरे नारियल फोड़ते दिख रहे हैं। वह केक भी काटते हैं और नई कार पर ढके कपड़े को हटाकर उसे चूमते दिख रहे हैं। शिव के इस वीडियो को देखने के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। लोगों ने कहा है- शिव की मेहनत रंग लाई है। कुछ ने ईश्वर से उनपर आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना भी की है।
शिव ने कहा था- ज्यादा एवरेज वाली कार ले रहा हूं
हाल ही में एक इवेंट में शिव से पपाराजियों ने पूछा था- सुना है आप नई कार ले रहे। इसपर शिव ठाकरे ने कहा था- यार टोकन मनी दिया है मैंने, अब वापस लूंगा नहीं, एवरेज वाली गाड़ी ली ब्रो। पपाराजियों ने पूछा- कौन सी ली भाई तो उन्होंने कहा - सरप्राइज है न भाई। उन्होंने बताया कि दो गाड़ियां थीं, एक का एवरेज कम था और एक की ज्यादा थी, मैंने ली है ज्यादा एवरेज वाली।
कहा था- शेयरिंग नहीं चाहिए अपुन को, अपुन ही डालेगा डीजल
शिव ने ये भी कहा था, 'अरे शेयरिंग नहीं चाहिए अपुन को, अपुन ही डालेगा डीजल।' शिव का ये मजेदार वीडियो काफी वायरल हुआ था।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…