Select Date:

शिवम दुबे ने पिच के बाहर फेंकी गेंद, अंपायर ने दिया नो बॉल, जानिए नियम

Updated on 27-02-2026 12:28 PM
चेन्नई: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों से बड़ी जीत हासिल की। इस मैच में भारतीय टीम के लिए सब कुछ अच्छा रहा, सिर्फ शिवम दुबे को छोड़कर। दुबे को बैटिंग तो नहीं मिली लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने काफी निराश किया। वह टी20 विश्व कप में भारत की ओर से सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

शिवम दुबे ने पिच के बाहर फेंक बॉल

क्रिकेट के पिच की लंबाई 22 यार्ड होती है। वहीं पिच की चौड़ाई 10 फीट की होती है। अगर गेंद पिच के बाहर दाहिने या बाएं गिरती है तो अंपायर उसे नो बॉल करार देता है। 15वें ओवर की पहली 5 गेंद पर 17 रन खाने के बाद शिवम दुबे ने आखिरी गेंद बल्ले से दूर रखने की कोशिश की। लेकिन वह गेंद पिच के बाहर गिरी। इसकी वजह से अंपायर ने नो बॉल दिया। इसके बाद फ्री हिट पर शिवम दुबे ने दो वाइड डाली और फिर छक्का खा लिया।एमसीसी की नियम के अनुसार- यदि गेंद स्ट्राइकर के विकेट की लाइन तक पहुंचने से पहले पिच एरिया से पूरी तरह या आंशिक रूप से बाहर जाती है तो अंपायर को नो बॉल का संकेत देना चाहिए।

दो ओवर में 46 रन दे दिए

शिवम दुबे ने इस मुकाबले में दो ओवर डाले। पहले ओवर में उन्होंने 26 रन देने के बाद दूसरे में 20 रन दिए। दो ओवर में स्पेल में बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ 46 रन बनाए। यह टी20 विश्व कप इतिहास में दो ओवर के बाद किसी गेंदबाज द्वारा खर्च किया गया सबसे ज्यादा रन है।। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शिवम को 15वें ओवर में सौंपी। 26 रन टी20 विश्व कप में किसी भी भारतीय गेंदबाज का सबसे महंगा ओवर है। 2007 में युवराज सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए एक ओवर में 25 रन दिए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.