शिवम दुबे की विस्फोटक पारी, वेस्ट जोन ने देवधर ट्रॉफी में नॉर्थ जोन को दी पटखनी
Updated on
31-07-2023 02:35 PM
पुडुचेरी: शिवम दुबे और कथन पटेल के नाबाद अर्धशतक और दोनों के बीच पांचवें विकेट की अटूट शतकीय साझेदारी से वेस्ट जोन ने देवधर ट्रॉफी में नॉर्थ जोन को छह विकेट से हरा दिया। नॉर्थ जोन के 260 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट जोन ने दुबे (नाबाद 85) और पटेल (नाबाद 63) के बीच पांचवें विकेट की 138 रन की अटूट साझेदारी से 48.5 ओवर में चार विकेट पर 260 रन बनाकर जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई ने भी 56 रन की पारी खेली।
दुबे ने 78 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और पांच छक्के मारे जबकि पटेल ने 85 गेंद का सामना करते हुए छह चौके जड़े। ये दोनों 26वें ओवर में उन समय बल्लेबाजी के लिए साथ आए जब टीम 122 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।
नॉर्थ जोन ने इससे पहले हिमांशु रणा (54), कप्तान नितीश राणा (54) और शुभम रोहिल्ला (नाबाद 56) के अर्धशतक से छह विकेट पर 259 रन का स्कोर खड़ा किया था। वेस्ट जोन की ओर से शम्स मुलानी ने 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस जीत से वेस्ट जोन के चार मैच में तीन जीत से 12 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर है। नॉर्थ जोन की टीम चार अंक के साथ पांचवें पायदान पर है।
साउथ जोन ने ईस्ट जोन को हराया
वहीं मयंक अग्रवाल और साई सुदर्शन के अर्धशतक से साउथ जोन ने ईस्ट जोन को पांच विकेट से हरा दिया। अग्रवाल (84) और सुदर्शन (53) ने दूसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की जिससे साउथ जोन ने 230 रन के लक्ष्य को 44.2 ओवर में पांच विकेट पर 230 रन बनाकर हासिल कर लिया।
अग्रवाल ने 88 गेंद का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का मारा जबकि सुदर्शन की 57 गेंद की पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। इन दोनों के आउट होने के बाद एन जगदीशन (32) और रोहित रायुडू (नाबाद 24) ने साउथ जोन की जीत सुनिश्चित की। इससे पहले वी कौशिक (37 रन पर तीन विकेट), विद्वत कावेरप्पा (40 रन पर दो विकेट) और विजय कुमार विशाक (62 रन पर एक विकेट) की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने मिलकर छह विकेट चटकाए ईस्ट जोन की टीम 46 ओवर में 229 रन पर आउट हो गई।
साई किशोर (45 रन पर तीन विकेट) और वाशिंगटन सुंदर (41 रन पर एक विकेट) की स्पिन जोड़ी ने बाकी चार विकेट हासिल किए। ईस्ट जोन को विराट सिंह (49) और सुभ्रांशु सेनापति (44) ने दूसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। टीम का मध्य क्रम हालांकि ढह गया जिसके बाद आकाश दीप (44) और मुख्तार हुसैन (33) ने निचले क्रम में उपयोगी पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…