शिवानी कुमारी ने नहीं खरीदी है 13 लाख की कार, मैनेजर का खुलासा- 'बिग बॉस OTT 3' वालों ने अब तक नहीं दी फीस
Updated on
26-08-2024 05:07 PM
'बिग बॉस ओटीटी 3' कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी की बीते दिन एक फोटो सामने आई थी। जिसमें वह एक कार शो रूम में परिवार के साथ चमचमाती गाड़ी के आगे खड़ी दिखाई दी थीं। जिसके बाद ये खबर आई कि उन्होंने घर बनवाने के बाद नई कार खरीद ली है। मगर अब उनके मैनेजर का कहना है कि शिवानी ने कोई गाड़ी नहीं खरीदी है। आइए बताते हैं पूरी बात।
'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवानी कुमारी को 'बिग बॉस ओटीटी 3' में सबसे कम पैसा दिया गया था। हालांकि, रविवार 25 अगस्त को जब कंटेंट क्रिएटर की 13 लाख रुपये की कार खरीदते हुए तस्वीर ऑनलाइन सामने आई, तो कई फैंस ने सोचा कि क्या शिवानी की उनके स्ट्रगल के बारे में कहानी बस मनगढ़ंत है। अब, उनके मैनेजर ने वायरल कार तस्वीरों के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं और यह भी बताया है कि न केवल शिवानी बल्कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' के सभी सदस्य भी इस घटना से पीड़ित हैं।
शिवानी कुमारी ने नहीं खरीदी है कार
'टाइम्स नाउ' से बातचीत में मैंनेजर ने बताया कि शिवानी कुमारी समेत अन्य को शो से फीस नहीं मिली है। शिवानी के मैनेजर अभिषेक ने खुलासा किया कि 13 लाख रुपये की कार के बगल में मां के साथ पोज देने वाली फोटो, महज एक पब्लिसिटी स्टंट है। उन्होंने बताया कि शिवानी ने नहीं, बल्कि उन्होंने (मैनेजर ने) वह कार खरीदी है। अभिषेक ने खुलासा किया कि शिवानी को अभी तक बिग बॉस के मेकर्स से उनकी फीस नहीं मिली है। उन्होंने यहां तक बताया कि टीम ने इनवॉइस में कुछ गलतियां की हैं, जिसकी वजह से सभी कंटेस्टेंट को अभी तक भुगतान नहीं किया गया है।
शिवानी कुमारी पैसों का करेंगी ऐसे इस्तेमाल
शिवानी कुमारी के मैनेजर ने भी बताया कि वह इस पैसे का इस्तेमाल लड़कियों को पढ़ाने में करेंगी। 'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में शिवानी ने कहा था, 'मैं नहीं चाहती कि मेरे जैसे बैकग्राउंड की कोई और लड़की मेरे साथ हुए भेदभाव का सामना करे। मेरा सपना था कि अगर मैं बिग बॉस ओटीटी 3 जीतती हूं तो इससे लड़कियों को प्रेरणा मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मैं अब भी उन लड़कियों की बेहतरी के लिए काम करूंगी। कोशिश करूंगी और उन्हें शिक्षित करने में मदद करूंगी। मैं बिग बॉस से अपनी कमाई उनकी बेहतरी के लिए खर्च करूंगी।' हालांकि अभी पेमेंट नहीं मिली है और वह इसका इंतजार कर रही हैं।
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के खिलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा…
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…