Select Date:

शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ी डबल सेंचुरी, बना डाला गजब रिकॉर्ड

Updated on 07-02-2023 06:26 PM
बुलावायो: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज तेजनारायण चंद्रपॉल ने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ जब पिता के बाद उसके बेटे ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का महा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। तेज नारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे हैं। तेज नारायण ने यह कारनामा जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में किया है।
खेल के तीसरे दिन की समाप्ति तक वेस्टइंडीज की टीम ने बारिश से प्रभावित इस टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 443 रन बनाकर घोषित किया। वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में तेजनारायण ने 467 गेंदों का सामना करते हुए 207 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 3 छक्के भी लगाए।

    इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता शिवनारायण चंद्रपॉल के टेस्ट में उनके सर्वोच्च स्कोर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। शिवनारायण चंद्रपॉल ने वेस्टइंडीज के लिए खेलते हुए टेस्ट मैच में 203 रनों की पारी खेली थी। वहीं तेजनारायण ने 207 रन बनाकर अपने पिता को छोड़ दिया है।

    मैच में तेजनारायण के अलावा वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने भी बेहतरीन शतकीय पारी खेली। कार्लोस ने टीम के लिए 312 गेंद में 182 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने कुल 18 चौके भी लगााए। इस दौरान उन्होंने तेजनारायण के साथ पहले विकेट के लिए 336 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी भी की।

    बता दें कि तेजनारायण ने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद से वह अपनी टीम के लिए तीसरा टेस्ट खेल रहे हैं जिसमें उन्होंने 367 रन बनाए हैं।

    वेस्टइंडीज के लिए शिवनारायण का करियर

    शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए 164 टेस्ट, 268 वनडे और 22 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 51.37 की औसत से 11867 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 30 शतक और 66 अर्धशतक भी दर्ज है।

    वहीं वनडे में उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 41.60 की औसत से 8778 रन बनाए हैं जिसमें शिवनारायण ने 11 शतक के साथ 59 अर्धशतक भी लगाए जबकि टी20 में उनके नाम 343 रन दर्ज है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     22 July 2026
    ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
     22 July 2026
    कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
    Advt.