अभिनेता शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की बहन सारा इब्राहिम (Saba
Ibrahim) की शादी हो गई है, जिसके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल
हो रहे हैं। शोएब ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं, जिन्हें फैन्स काफी
पसंद कर रहे हैं। न सिर्फ शोएब बल्कि दीपिका इब्राहिम (Dipika kakar
Ibrahim)ने भी सारा संग खूब मस्ती की। शोएब ने बहन सारा की शादी में रंग
जमा किया और फैन्स का दिल जीत लिया।
शोएब ने शेयर किया क्यूट वीडियो
शोएब ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो बेहद क्यूट है। वीडियो
में दिख रहा है कि शोएब, बहन सारा को साथ लेकर आ रहे हैं। वहीं वो रास्ते
में उनके साथ डांस भी करते दिख रहे हैं। यही नहीं स्टेज पर भी वो अपनी बहन
के बेहद करीब हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक ओर जहां सारा, दुल्हन के
लिबास में खूबसूरत दिख रही हैं तो वहीं भाई शोएब भी सफेद शेरवानी में खूब
जच रहे हैं।
कैसा है सोशल मीडिया रिएक्शन
शोएब के इस अंदाज को फैन्स पसंद कर रहे हैं। ऐसे ही एक फैन ने कमेंट किया-
'भाई हो तो शोएब जैसा।' एक दूसरे ने लिखा- 'सारा दीदी को शादी की
मुबारकबाद, शोएब भाई ने दिल जीत लिया।' सिर्फ आम फैन्स ही नहीं बल्कि कई
सेलेब्स ने भी सारा को बधाई दी है और शोएब के पोस्ट को लाइक कमेंट किया है।
सिर्फ शोएब ही नहीं बल्कि दीपिका भी ननद के इस खास मौके पर खूब एन्जॉय और
सपोर्ट करती दिखीं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…