1959 में रिलीज हुई 'नवरंग' जितेंद्र की पहली फिल्म थी। इसके बाद वो 'फर्ज' फिल्म में नजर आए, जो तेलुगू मूवी Gudachari 116 की हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म से जितेंद्र को पहचान मिली थी। उन्होंने 80 साउथ फिल्मों के हिंदी रीमेक में काम किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि हर किसी ने 'फर्ज' मूवी ठुकरा दी थी, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार किया और इसके बाद तो इतिहास गवाह है। उन्होंने 'परिवार', 'औलाद' और 'तोहफा' सहित 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
