लगातार दो फिफ्टी ठोकने वाले जेसन रॉय को करारा झटका, आउट होकर गुस्सा जाहिर किया था, अब पड़ गए लेने के देने
Updated on
27-04-2023 08:38 PM
कोलकाता: जबरदस्त फॉर्म में चल रहे कोलकाता नाइटराइडर्स के तूफानी बल्लेबाज जेसन रॉय पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल के 16वें सीजन के 36वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद मैच रेफरी ने यह सजा सुनाई। आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के अनुसार, रॉय ने लेवल 1 के उल्लंघन की बात स्वीकार की। लेवर 1 आचार संहिता के अपराधों के लिए मैच रेफरी का निर्णय आखिरी और सर्वामान्य होता है। आईपीएल की आचार संहिता का अनुच्छेद 2.2 प्लेयर्स की खेल भावना के विपरित व्यव्हार को प्रदर्शित करता है।
IPL 2023 में जेसन रॉय 43 (39) 61 (26)
जेसन रॉय की तूफानी फिफ्टी आरसीबी के खिलाफ जेसन रॉय ने 29 बॉल में 56 रन की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसमें चार चौके और 5 छक्के शामिल थे। कोलकाता नाइटराइडर्स ने शुरुआती 6 ओवर्स में 66 रन बनाए, जो इस सीजन में पावरप्ले में उनका बेस्ट स्कोर रहा। इस दौरान इंग्लैंड के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने एक ही ओवर में चार छक्के लगाकर सनसनी मचा दी। उस ओवर में केकेआर ने कुल 25 रन बटोरे। स्पिनर शाहबाज अहमद की जमकर पिटाई कर डाली। क्यों ठोका गया जुर्माना? जेसन रॉय पहली पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए, जिसके बाद डगआउट की ओर लौटते वक्त रॉय ने गुस्से में बल्ला हवा में उछाल दिया था। कमेंटेटर्स ने उस वक्त उनके व्यवहार की काफी आलोचना भी की थी। अब मैच रेफरी ने पूरे मामले में संज्ञान लिया है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…