'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग शुरू, पग बांधे अजय देवगन तो ढोल बजाती नजर आईं मृणाल, बारातियों संग नाचे चंकी पांडे
Updated on
06-08-2024 06:10 PM
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर लगातार अपडेट्स आ रहे हैं। साल 2012 में आई इस मूवी का अब सीक्वल आ रहा है। विजय कुमार अरोड़ा के डायरेक्शन में इसे फिर से बनाया जा रहा है। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी झलक एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके दिखाई है। साथ ही इसमें कुछ स्टारकास्ट का भी चेहरा उनके किरदार में दिखाया है। साथ ही बेटे युग भी नजर आ रहे हैं।
जहां 'सन ऑफ सरदार' में अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी बनी थी। संजय दत्त भी अहम किरदार में नजर आए थे। वहीं, अब ये दोनों ही कलाकार नजर नहीं आएंगे। सोनाक्षी सिन्हा की जगह मृणाल ठाकुर ने ले ली है और संजय दत्त को यूके का वीजा न मिल पाने के कारण उन्हें रवि किशन ने रिप्लेस कर दिया है और शूटिंग के लिए रवाना हो गए हैं। ये मूवी साल 2025 में आने की उम्मीद है, जिसमें इन तीन के अलावा, विजय राज, चंकी पांडे, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, कुब्रा सैत, विंदू दारा सिंह, मुकुल देव, शरत सक्सेना, रोशनी वालिया और अश्विनी कालसेकर नजर आएंगे।
अजय देवगन ने शुरू की 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग
अजय देवगन ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उसमें वह गुरुद्वारा में अरदास करते हुए दिख रहे हैं। सिर पर रुमाल बांधकर वह मात्था टेक रहे हैं। इसके बाद क्लैप बोर्ड पकड़े हुए उनके बेटे युग देवगन नजर आते हैं। वहीं, डायरेक्टर कैमरे की कुर्सी पर बैठे हुए हैं। मृणाल ठाकुर ढोल बडा रही हैं। एकदम पंजाबन के रोल में दिख रही हैं। इसके अलावा वो सीन भी दिखाया गया है, जहां पर कई लोग बाराती बनकर नाच रहे हैं। चंकी पांडे भी ठुमके लगा रहे हैं। अजय देवगन भी पग बांधे अपने किरदार में रमे हुए हैं।
अजय देवदन की फिल्में
कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें सोर्सेस के हवाले से बताया गया था कि इस मूवी की शूटिंग अभी स्कॉटलैंड में हो रही है। देवगन फिल्म्स, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा के बैनर तले ये मूवी बनाई जा रही है। विदेश में शूटिंग के बाद मुंबई में इसके कुछ सीन्स शूट किए जाएंगे। और 2025 की दूसरी छमाई में इसे रिलीज किया जाएगा। वैसे अजय देवगन के पास अभी 'सिंघम अगेन', 'रेड 2', 'दे दे प्यार 2', 'टोटल धमाल' और 'गोलमाल 5' जैसी फिल्में हैं, जो कुछ इस साल और कुछ अगले साल रिलीज हो सकती हैं।
'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए…
'बॉर्डर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म और 'सुराग' जैसे क्लासिक शो के एक्टर सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर हमला बोला है, और उन लोगों को जमकर कोसा है, जो…
भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी बॉलीवुड की भी पहली लेडी सुपरस्टार रहीं। देश ही नहीं, दुनियाभर में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही। यहां तक…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ ब्राह्मण बच्चे मंत्रोच्चारण करते और वेदों की पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस…
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…