Select Date:

दिल की सुने या दिमाग की... शादी के बाद धर्म संकट में फंसी पीवी सिंधु! बदल लिया अब पाला

Updated on 25-04-2025 02:28 PM
नई दिल्ली: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु अपने खेल की चैंपियन हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि बैडमिंटन के अलावा उन्हें क्रिकेट भी खूब पसंद है। पिछले साल दिसंबर में हुई शादी के बाद सिंधु ने एक-दो इवेंट अलावा फिलहाल किसी बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया है। सिंधु का होमटाउन हैदराबाद है और उनकी शादी बेंगलुरु के बिजनेसमैन वेंकट दत्ता साईं से हुई है। ऐसे में सिंधु अब अपने ससुराल यानी बेंगलुरु शिफ्ट हो गई है।
हालांकि, बेंगलुरु आते ही सिंधु अब एक धर्मसंकट में फंस गई हैं। दरअसल सिंधु को अपनी फेवरेट आईपीएल टीम बदलनी पड़ गई है। सिंधु आईपीएल में सनराइजर्स की कट्टर फैन रही हैं। उन्हें कई मौकों पर ऑरेंज आर्मी को सपोर्ट करते हुए देखा गया है, लेकिन अब वह आरसीबी के समर्थन में हैं। इसे लेकर सिंधु ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।
आईपीएल टीम के लिए कंफ्यूज हुईं सिंधु
पीवी सिंधु 24 अप्रैल को आरसीबी और राजस्थान के बीच मुकाबले को देखने के लिए एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में पहुंची थीं। इस दौरान उनके हाथ में आरसीबी का फ्लैग भी था। ऐसे में नई टीम के सपोर्ट करते हुए सिंधु ने सोशल मीडिया पर अपनी दिल की बात कही। सिंधु ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'दिमाग कहता है ऑरेंज आर्मी और दिल कह रहा है नया शहर नई टीम... इस साला कप नामदे। आरसीबी आपको आपका लकी चार्म मिल गया है।'
बता दें कि आरसीबी की टीम आईपीएल 2025 में एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में चौथे मैच में मैदान पर उतरी थी। इससे पहले टीम ने इस सीजन में तीन मैच खेले थे और तीनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन राजस्थान के खिलाफ मैच में आरसीबी ने 11 रन से जीत हासिल कर यहां हार के क्रम को तोड़ने में सफलता पाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.