Select Date:

राजनेता के बेटे पर चिल्लाए, हनुमा को गंवानी पड़ी कप्तानी : सोशल मीडिया पर लिखा फिर कभी आंध्र के लिए नहीं खेलूंगा

Updated on 27-02-2024 01:21 PM

हनुमा विहारी ने कहा है कि वे दोबारा आंध्र प्रदेश के लिए नहीं खेलेंगे। उन्होंने सोमवार को एक सोशल पोस्ट में लिखा कि मैंने वहां आत्मसम्मान खोया है।

विहारी ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर खुलासा किया कि उन्हें एक खिलाड़ी के साथ मामूली विवाद के बाद इस्तीफा देने के लिए कहा गया था, क्योंकि उस खिलाड़ी के पिता एक राजनेता थे और उन्होंने आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से शिकायत की थी।

30 साल के बल्लेबाज ने अपने साथियों के साइन के साथ एसोसिएशन के अध्यक्ष को लिखा एक पत्र भी साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने साथियों से मिले समर्थन को प्रदर्शित किया। इस पत्र में प्लेयर्स ने सफाई देते हुए कहा- 'विहारी ने खिलाड़ी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया। हम उन्हें ही कप्तान के रूप में देखना चाहते थे। हम विहारी को कप्तान बनाए जाने की मांग करते हैं।'

क्वार्टर फाइनल हारने के बाद लिखी पोस्ट
विहारी ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन के क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ 4 रन की हार के बाद सोशल पोस्ट की। विहारी ने हैदराबाद में एक सीजन बिताने के बाद आंध्र के लिए फर्स्ट क्लास मैच खेला था।

एसोसिएशन नहीं चाहता हम आगे बढ़े- विहारी
विहारी ने पोस्ट में लिखा, दुखद बात यह है कि एसोसिएशन का मानना है कि वे जो भी कहें खिलाड़ी को वे सुनना होगा और खिलाड़ी उनकी वजह से ही वहां हैं। मैंने फैसला किया है कि मैं आंध्र के लिए कभी नहीं खेलूंगा, जहां मैंने अपना आत्मसम्मान खो दिया है।

उन्होंने आगे लिखा, मैं टीम से प्यार करता हूं। जिस तरह से हम हर सीजन में प्रगति कर रहे थे वे मुझे पसंद है, लेकिन एसोसिएशन नहीं चाहता कि हम आगे बढ़ें।

पहले मैच के बाद विहारी को कप्तानी से हटाया था
विहारी ने सीजन की शुरुआत आंध्र के कप्तान के रूप में की थी, लेकिन पिछले साल के रनरअप बंगाल के खिलाफ पहले मैच के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया। रिकी भुई ने सत्र के बाकी मुकाबलों में टीम का नेतृत्व किया और अब वे 902 रन के साथ मौजूदा सत्र में सबसे सफल बल्लेबाज हैं।

विहारी ने उस समय कप्तानी छोड़ने के लिए, व्यक्तिगत कारणों को जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन अब दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि एसोसिएशन ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा था।

विहारी ने कहा, मैं बंगाल के खिलाफ पहले मैच में मैं कप्तान था। उस मैच के दौरान मैं 17वें खिलाड़ी पर चिल्लाया और उसने अपने पिता (नेता) से शिकायत की, बदले में उसके पिता ने एसोसिएशन से मेरे खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा, हमने पिछले साल फाइनल में जगह बनाने वाले बंगाल के खिलाफ 410 रन का पीछा किया था लेकिन मेरी बिना किसी गलती के कप्तानी से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.