अंपायर के रिकॉर्ड दिखाएं, DRS में लग रहा समय, LBW दिए जाने से अभी तक नाखुश हैं डेविड वॉर्नर
Updated on
19-10-2023 02:36 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में डीआरएस का फैसला अपने खिलाफ जाने से नाराज और दुखी हैं और उन्होंने व्यवस्था में अधिक जवाबदेही की मांग की है। ऑस्ट्रेलिया ने लखनऊ में यह मैच पांच विकेट से जीता। वॉर्नर को श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने एलबीडब्ल्यू आउट किया था। आउट दिए जाने के बाद वॉर्नर उस मुकाबले में अंपायर पर भी भड़क गए थे।
डेविड वॉर्नर ने क्या कहा?
डेविड वॉर्नर ने मांग की है कि खिलाड़ियों को बताना चाहिए कि हॉक आई कैसे काम करती है। उन्होंने कहा, 'मैंने कभी नहीं देखा कि हॉक आई ने बताया हो कि तकनीक कैसे काम करती है। यह सिर्फ टीवी के लिए है।ट डेविड वॉर्नर ने बताया कि उन्होंने मैदानी अंपायर जोएल विल्सन से पूछा कि मुझे आउट क्यों दिया गया, तो उन्होंने कहा कि गेंद वापस स्विंग होकर स्टंप्स पर लग रही थी। मुझे ऐसा नहीं लगा।'
उन्होंने यह भी कहा कि यहां बॉल ट्रैकिंग फैसलों में ऑस्ट्रेलिया की तुलना में अधिक समय लग रहा है। वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाने वाले वॉर्नर ने कहा, 'यहां इतना समय लग रहा है कि बल्लेबाज इंतजार करते हुए चिढ़ जाए।'
अंपायर के रिकॉर्ड स्क्रीन पर दिखाए
डेविड वॉर्नर ने एक नया मुद्दा भी छेड़ दिया है। उनका कहना है कि जब खिलाड़ी बैटिंग या बॉलिंग के लिए आता है तो उसके रिकॉर्ड स्क्रीन पर दिखाए जाते हैं। इसी तरह अंपायर के आने पर भी उनका रिकॉर्ड दिखाए जाए। वॉर्नर ने कहा- ऐसी कई चीजें हैं जो मैं देखना चाहता हूं। जिस तरह बल्लेबाज जब आते हैं तो उनके आंकड़े बोर्ड पर आते हैं। तो मुझे लगता है, उसी तरह अंपायर्स के भी फैसलों का आंकड़ा दिखाया जाना चाहिए। जब अंपायर्स आते हैं तो उनके भी फैसलों का आंकड़ा आना चाहिए। नेशनल रग्बी लीग (NRL) में ऐसा होता है। मुझे लगता है कि NFL में भी ऐसा होता है। यह फैंस के लिए भी अच्छा हो सकता है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…