श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती, पसली में चोट लगने से हो रही इंटरनल ब्लीडिंग, गंभीर है मामला
Updated on
27-10-2025 03:05 PM
नई दिल्ली: भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा अपडेट आया है। अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में पसलियों में चोट आई थी। कैच लेते हुए उनके साथ यह हादसा हुआ था। अब उनकी हालत थोड़ी गंभीर है। अय्यर सिडनी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। रिब कैज इंजरी की वजह से उनको इंटरनल ब्लीडिंग हो रही है।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अय्यर को भारतीय वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया था। उन्होंने दूसरे वनडे में अच्छा प्रदर्शन करते हुए फिफ्टी भी जड़ी थी। लेकिन, जो अय्यर की हालत है उसे देखकर लगता है कि उनको अब वापसी करने में थोड़ा वक्त लगेगा। वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगमी वनडे सीरीज में भी शायद खेलते हुए नजर न आएं।
विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि गिरने के बाद अय्यर के शरीर के अहम अंग खतरनाक स्तर तक कम हो गए थे और उस जानलेवा स्थिति में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।मैदान में गिरने की वजह से उनके पसली के ठीक नीचे शरीर के एक हिस्से पर चोट लगी और अंदरूनी ब्लीडिंग बहुत ज्यादा हो गई। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, ड्रेसिंग रूम में उनकी हालत अच्छी नहीं थी और जब उनका ब्लड प्रेशर ज्यादा कम हो गया, तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस मामले पर नजर रख रहे लोगों का कहना है कि जान पर बन आई थी, लेकिन BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की मेडिकल टीम और सपोर्ट स्टाफ ने तुरंत एक्शन लिया, जिससे यह सुनिश्चित हो सका कि उन्हें फौरन इलाज मिल जाए।
अब तक बीसीसीआई ने अय्यर की इंजरी पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है। लेकिन, ऐसा पता चला है कि अय्यर कम से कम आईसीयू में दो और दिन रहेंगे। अगर उनकी इंटरनल ब्लीडिंग रुकी नहीं या कम नहीं हुई तो कुछ और दिन वह आईसीयू में रह सकते हैं। कम से कम अगले 7 दिन तक अय्यर हॉस्पिटल में रह सकते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…