शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर को नहीं हुआ भरोसा, किसी पर नहीं थोपी जिम्मेदारी
Updated on
27-04-2024 12:10 PM
कोलकाता: ईडन गार्डन्स के मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उनके बल्लेबाजों ने विस्फोटक खेल दिखाते हुए 261 रन कूट दिए। लेकिन टीम की यह खुशी कुछ ही देर रही। पंजाब किंग्स ने मैदान पर आते ही धूम धड़ाका शुरू कर दिया। 262 रनों का असंभव दिख रहे लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 8 गेंद रहते ही हासिल कर लिया। मैच के बाद केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश दिखे।
श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा कि टॉस के समय अगर उन्हें 261 रन दिए जाते तो वह आराम से इसे स्वीकार कर लेते। अय्यर ने पोस्ट मैच बात करते हुए कहा, 'जिस तरह से बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की, वह देखने लायक था। सनी ने खेला, जिस तरह से साल्ट ने बल्लेबाजी की, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और यह देखना एक सुखद अनुभव था। नरेन मैदान पर जाकर गेंद पर हमला करते देखना शानदार है, उम्मीद है कि वह ऐसा प्रदर्शन जारी रखेगा।'
सोचना पड़ेगा कहां गलत हुआ?
श्रेयस अय्यर के अनुसार दोनों टीमों ने बेहतरीन क्रिकेट खेला। उन्होंने कहा- दोनों टीमों ने जबरदस्त खेल दिखाया। यह उन मैचों में से एक रहा जहां आप ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाते हैं और देखते हैं कि कहां गलती हुई, खासकर जब 260 का स्कोर नहीं बचा पाएं तो तब। हमें परिस्थितियों में ढलना होगा और बेहतर आइडिया के साथ आना होगा।
मैच में क्या क्या हुआ?
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतने के बाद केकेआर को बैटिंग के लिए भेजा। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट के 75 और सुनील नरेन के 71 रनों की पारी की मदद से केकेआर ने बोर्ड पर 261 रन टांग दिए। पंजाब किंग्स ने जवाब में 8 गेंद रहते ही मैच को अपे नाम कर लिया। जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंदों पर नाबाद 108 रन ठोके। शशांक सिंह ने 28 गेंद पर 68 जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद पर 54 रन बनाए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…