शतक से चूक कर भी कमाल कर गए शुभमन गिल, पूरे स्टेडियम में दर्शकों ने खड़े होकर बजाई तालियां
Updated on
02-11-2024 04:46 PM
मुंबई: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए 90 रनों की दमदार पारी खेली। वह अपने छठे शतक के करीब पहुंचकर सिर्फ 10 रन से चूक गए। शुभमन गिल ने खेल के दूसरे दिन 30 रनों से अपनी पारी को आगे बढ़ाया था। पहले सेशन की शुरुआत में शुभमन गिल ने तूफानी अंदाज में अपनी फिफ्टी पूरी की। फिफ्टी पूरा होने के बाद शुभमन गिल ने संभलकर खेलना शुरू किया, लेकिन दूसरे छोर से ऋषभ पंत लगातार न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को अपना निशाना बना रहे थे।
बता दें कि शुभमन गिल ने सिर्फ 66 गेंद अपनी फिफ्टी पूरी की। अपने इस अर्धशतक को पूरा करने में शुभमन ने तीन चौके और एक छक्का भी लगाया। शुभमन गिल का टेस्ट करियर में यह 7वां फिफ्टी था। इस तरह शुभमन के इस अर्धशतक से टीम इंडिया ने मैच में धमाकेदार वापसी की। वहीं अपने 90 रनों की पारी में शुभमन ने 146 गेंद का सामना किया जिसमें 7 चौके और 1 छ्क्का शामिल रहा। पहले दिन भारत ने 86 रन पर गंवा दिए थे 4 विकेट मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 235 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में जब टीम इंडिया मैदान पर उतरी तो पहले दिन की समाप्ति तक उसने सिर्फ 86 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और ऋषभ पंत के बीच एक मजबूत साझेदारी हुई।
गिल और पंत के बीच पार्टनरशिप के कारण ही टीम इंडिया दूसरे दिन लंच ब्रेक के बाद न्यूजीलैंड के स्कोर को पार बढ़त लेने में सफल रही। हालांकि पंत और गिल के अलावा और कोई भी बल्लेबाज बल्लेबाजी में अपना कमाल नहीं दिखा सके।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…