पवेलियन में चल पड़े होते हैं... एलिमिनेटर में सस्ते में आउट हुए शुभमन गिल, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आई
Updated on
31-05-2025 02:21 PM
मुल्लांपुर: शुभमन गिल का रिकॉर्ड वैसे तो काफी अच्छा रहा है। इसके बाद भी वह नॉकआउट मुकाबलों में फेल रहे हैं। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में वह फेल रहे। फिर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल और फाइनल में उनका बल्ला नहीं चला। अब आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में वह पहले ही ओवर में आउट हो गए। गुजरात की टीम एलिमिनेटर हारकर सीजन से बाहर भी हो गई।
ट्रेंट बोल्ट ने गिल को एलबीडब्ल्यू किया
शुभमन गिल मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का शिकार गए। गुजरात को अपनी पारी के ओवर ही ओवर में कप्तान के रूप में बढ़ा झटका लगा। बोल्ट ने इनस्विंग गेंद डाली। गिल ने लेग लाइड में इसपर जोरदार प्रहार करना चाहा। गेंद और बल्ले का कोई कनेक्शन हीं हुआ और गेंद पैड पर जाकर लगी। मुंबई इंडियंस ने जोरदार अपील की और अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी। डीआरएस भी गिल को आउट होने से नहीं बचा पाया।
शुभमन गिल खूब ट्रोल किया ज रहे
गिल भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान हैं। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। नॉकआउट मैच में फेल होने की वजह से शुभमन गिल को खूब ट्रोल किया जा रहा है। उन्हें लेकर मीम्स भी बन रहे हैं।
दूसरा क्वालिफायर खेलेगी मुंबई
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालिफायर खेलेगी। टीम के सामने पंजाब किंग्स की चुनौती होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। जो भी टीम दूसरा क्वालिफायर जीतेगी, उसे फाइनल में एंट्री मिलेगी। पहले क्वालिफायर में जीत हासिल कर आरसीबी पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। अहमदाबाद में ही आईपीएल 2025 का खिताबी मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। वहीं शुभमन गिल अब इंग्लैंड जाएंगे। उन्हें इंडिया ए के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट मैच खेलना है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…