मेरी टी-शर्ट हटाकर पसीना चाटेगा, घिनौनी बात करने लगे शुभमन गिल-ईशान किशन, स्टंप माइक में सबकुछ रिकॉर्ड
Updated on
19-07-2023 01:55 PM
डोमिनिका: क्रिकेट मैच के दौरान हमने स्टंप माइक में कई बार दिलचस्प बातचीत रिकॉर्ड होते देखी है। विरोधी प्लेयर्स से स्लेजिंग, टीममेट्स की प्लानिंग यहां तक की कप्तान को अपने ही खिलाड़ियों पर बरसते भी देखा और सुना गया। गालीगलौज रिकॉर्ड हो जाना भी कुछ नया नहीं है। मगर इस बार स्टंप माइक में कुछ ऐसी बातचीत रिकॉर्ड हुई है, जिसे सुनते ही आपको घिन आने लगेगी। ये बातचीत भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में हुए पहले टेस्ट मैच की है। जिसमें शुभमन गिल और ईशान किशन शामिल हैं।
दरअसल, भारत ने वेस्टइंडीज दौरे की अपनी शुरुआत जीत से की। दो महीने लंबे चलने वाले इस दौरे में दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं, जिसका पहला टेस्ट भारत ने तीसरे ही दिन पारी और 141 रन के विशाल अंतर से हराया। पहली पारी में 150 रन पर सिमटने के बाद कैरेबियाई टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 130 रन ही बना पाई। नौ विकेट गिराने के बाद जब भारत से सिर्फ एक कदम दूर था। तब प्लेयर्स सेलिब्रेशन मोड में आ चुके थे। इसी दौरान शुभमन गिल ने ईशान किशन के साथ एक घिनौना मजाक कर डाला।
स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई बातचीत में शुभमन गिल की आवाज साफ तौर पर सुनी जा सकती है, वह ईशान किशन से कहते हैं, 'मेरी टी-शर्ट हटाकर पसीना चाटेगा? ये सुनकर ईशान किशन चौंक गए और जवाब दिया, 'पागल-वागल है क्या? गिल तब स्टंप्स के करीब शॉर्ट मिड विकेट पर फील्डिंग कर रहे थे और ईशन किशन विकेटकीपिंग का मोर्चा संभाले हुए थे। अब सोशल मीडिया पर किसी यूजर ने इसका वीडियो ट्वीट किया है, जिसे आप भी देख सकते हैं।
मैच की बात करें तो यह ईशान किशन का डेब्यू टेस्ट था। अपने पहले टेस्ट में भले ही ईशान किशन को बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला हो, लेकिन विकेट के पीछे उन्होंने हर किसी को प्रभावित किया। पहली पारी में दो अहम कैच लपके। खुद कप्तान रोहित शर्मा भी उनके प्रदर्शन से खुश थे। दूसरी ओर शुभमन गिल के लिए यह मैच कुछ खास नहीं रहा। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 11 गेंद में सिर्फ छह रन ही बनाए। अब गुरुवार से शुरू हो रहे सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट में दोनों ही युवा प्लेयर्स पर निगाहें होंगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…