शुभमन गिल तो सीख लेगा, लेकिन पुजारा तुम... रवि शास्त्री ने लाइव कॉमेंट्री में उधेड़ी बखिया
Updated on
09-06-2023 08:08 PM
नई दिल्ली: भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में संघर्ष कर रहा है। 469 रनों का पहाड़ सरीखा स्कोर बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट झटक लिए हैं, जबकि भारत का स्कोर 151 रन है। वह अब भी पहली पारी के आधार पर 318 रन पीछे है। भारत के टॉप ऑर्डर रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली सस्ते में आउट हुए। एक के बाद एक घुटने टेकते धाकड़ बल्लेबाजों को देखकर पूर्व कोच रवि शास्त्री काफी गुस्से में नजर आए।
भारत के शीर्ष चार में से कोई भी बल्लेबाज 20 रन तक नहीं पहुंच सका। रविंद्र जडेजा ने जरूर अच्छी बैटिंग की और भारत को 151 रन तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। मैच में 3 दिन बाकी हैं, लेकिन टीम इंडिया के प्रदर्शन से हर कोई परेशान है। गिल को स्कॉट बोलैंड ने एक खतरनाक इनस्विंगर से बोल्ड किया तो चेतेश्वर पुजारा कैमरून ग्रीन की गेंद पर गच्चा खा गए।
इन दोनों ने गेंद को छोड़ा था और दोनों ही मौके पर गेंद ऑफ स्टंप ले उड़ी। यह हैरान करने वाला था, क्योंकि बल्लेबाज को कम से कम अपने स्टंप्स के बारे में तो जानकारी होनी ही चाहिए। इस पर रवि शास्त्री ने लाइव कॉमेंट्री के दौरान जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा- यह इसे छोड़कर खराब कर रहा है। इसे गेंद तक जाना चाहिए और शॉट लेना चाहिए था। जिस तरह से गेंद छोड़ रहे थे ऑफ स्टंप्स दिख रहा था। यह भयानक गलती है।
यह देखना अधिक निराशाजनक था कि यह वही पिच थी जहां पिछले दो वर्षों में काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए खेलते हुए पुजारा ने ट्रक भर रन ठोके हैं। पिछले साल भी जब भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 2021 सीरीज का रीशेड्यूल पांचवां टेस्ट खेला था, तो पुजारा को उनके सरे अनुभव के लिए चुना गया था। उन्होंने वहां भी निराश किया था और अब यहां फिर द ओवल में। शास्त्री ने कहा कि गिल का गलती करना समझ में आता है, क्योंकि अभी भी युवा खिलाड़ी के लिए शुरुआती दिन हैं, लेकिन 100 टेस्ट के अनुभवी पुजारा को यह नहीं देखना कि उनका ऑफ स्टंप कहां है, यह अपने आप में एक बड़ी निराशा है।
उन्होंने कहा- हम इंग्लैंड में गेंद छोड़ने के बारे में बात करते हैं और हम हमेशा यह जानने के बारे में बात करते हैं कि आपका ऑफ स्टंप कहां है। देखिए, शुभमन गिल अपने फुटवर्क के साथ थोड़ा आलसी हैं, लेकिन पुजारा यह देखकर बहुत निराश होंगे। उन्हें गेंद की ओर जाना चाहिए था। यह समझ से परे है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…