Select Date:

टीम इंडिया का कप्तान बनते ही बदले शुभमन गिल के तेवर, रोहित शर्मा की पोजिशन पर ठोका दावा

Updated on 06-07-2024 01:39 PM
हरारे: जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टी20 टीम की अगुवाई कर रहे शुभमन गिल ने इस फॉर्मेट में ओपनिंग इच्छा जताई है। हाल ही में संपन्न टी20 विश्व कप में भारत की रिजर्व टीम का हिस्सा रहे गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले कहा, 'मुझे लगता है कि रोहित भाई ओपनर बल्लेबाज थे और विराट भाई ने भी इस विश्व कप में पारी का आगाज किया। मैंने टी20 में भी पारी का आगाज किया है। इसलिए, मुझे लगता है कि मैं टी20 में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाना चाहूंगा।'

गिल ने कहा कि वह कोहली और रोहित जैसे दो महान खिलाड़ियों की बराबरी करने के बारे में सोच कर खुद पर दबाव हावी नहीं होने देना चाहते है। गिल ने रोहित और कोहली के इस प्रारूप से संन्यास के बाद अपेक्षाओं के दबाव से निपटने के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'दबाव और अपेक्षाएं...मुझे लगता है कि ये हमेशा रहते हैं। विराट भाई और रोहित भाई ने जो हासिल किया है, अगर मैं उसे हासिल करने या उस तक पहुंचने की कोशिश करूंगा, तो यह मेरे लिए बहुत मुश्किल होगा।'

अभिषेक शर्मा हो सकते हैं शुभमन के जोड़ीदार
उन्होंने कहा, 'हर खिलाड़ी का अपना लक्ष्य होता है, जहां वह पहुंचना चाहता है। यही दबाव है। अगर आप वहां पहुंचना चाहते हैं जहां दूसरे लोग पहुंच चुके हैं, तो आप पर अधिक दबाव होगा।' गिल ने कहा कि आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार फॉर्म में रहे अभिषेक शर्मा पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के शुरुआती मैच में उनके साथ पारी की शुरुआत करेंगे।

उन्होंने कहा, 'अभिषेक शर्मा मेरे साथ पारी का आगाज करेंगे और रुतुराज गायकवाड़ तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे।' हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के बाद गिल ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस का नेतृत्व किया था। गिल को आईपीएल में मिली कप्तानी के अनुभव से फायदा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'जब मैंने पहली बार अपनी आईपीएल टीम की कप्तानी की तो मैंने बहुत सारे सबक सीखे। मुझे अपने बारे में और नेतृत्व के तरीके के बारे में बहुत सी बातें जानने को मिलीं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.