गिर रहा शुभमन गिल का प्लेटलेट्स काउंट, अस्पताल में हुए भर्ती, पाकिस्तान के खिलाफ भी रहेंगे बाह
Updated on
10-10-2023 01:20 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। अब टीम को अफगानिस्तान से भिड़ना है। 14 अक्टूबर को भारत की टक्कर पाकिस्तान से होगी। लेकिन उससे पहले टीम के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। डेंगू होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलने वाले शुभमन गिल अफगानिस्तान के मैच में भी बाहर रहेंगे। इस बीच ताजा रिपोर्ट की मानें तो वह पाकिस्तान के खिलाफ भी शायद ही खेल पाए।
अस्पताल में भर्ती हुए शुभमन गिल
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए भारतीय टीम दिल्ली पहुंच गई है। लेकिन शुभमन गिल अभी चेन्नई में ही हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक गिल का गिल का प्लेटलेट काउंट थोड़ा कम हो गया है इसलिए एहतियात के तौर पर उन्हें चेन्नई के कावेरी नामक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के लिए गिल स्टेडियम में भी नहीं आए थे।
पाकिस्तान के खिलाफ खेलना मुश्किल
भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन बाद 14 अक्टूबर को मुकाबला होना है। यह मैच गिल के फेवरेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर होगा। लेकिन उस मैच में भी उनके खेलने की संभावना नहीं के बराबर है। सूत्रों के मुताबिक, अगर आने वाले दिनों में गिल की हालत में सुधार होता है तो उन्हें छुट्टी मिल सकती है और वे होटल लौट सकते हैं। अगर उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सकारात्मक बदलाव आता है, तो ही वह बड़े मैच के लिए टीम में शामिल होने के लिए सीधे अहमदाबाद के लिए उड़ान भर सकते हैं।
2023 में कमाल का रिकॉर्ड
शुभमन गिल इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 20 मैच में उनके बल्ले से 72 की औसत से 1230 रन निकले हैं। 5 बार उन्होंने 100+ रन बनाए हैं और इसमें एक दोहरा शतक भी है। वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में गिल दूसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को उनकी कमी भी महसूस हुई थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…