Select Date:

शुभमन गिल का उड़ाया डंडा, गुल की मिलर की बत्ती, कौन हैं रोहित शर्मा के नए हथियार आकाश मधवाल

Updated on 13-05-2023 08:16 PM
मुंबई: सूर्यकुमार यादव की 49 गेंद में नाबाद 103 रन की आतिशी पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस (MI vs GT) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) के मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 27 रन से शिकस्त दी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 218 रन बनाने के बाद गुजरात की पारी को आठ विकेट पर 191 रन पर रोक दिया। वानखेड़े स्टेडियम पर रन डिफेंड करना आसान नहीं होता। लेकिन आकाश मधवाल (Akash Madhwal) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से मुंबई ने मुकाबला जीत लिया।

आकाश मधवाल ने किये बड़े शिकार

मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल ने अभी तक डेथ ओवरों में गेंदबाजी की थी। लेकिन इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें नई गेंद दी। अपने पहले ही ओवर में उन्होंने रिद्धिमान साहा को एलबीडब्ल्यू कर दिया। दूसरे ओवर में तो मधवाल ने गुजरात के सबसे बड़े बल्लेबाज शुभमन गिल का डंडा उड़ा दिया। हवा में गुलाटी खाता विकेट काफी दूर जाकर गिरा। अपने दूसरे स्पेल में उन्होंने डेविड मिलर का शिकार किया। पिच पर सेट हो चुके मिलर आकाश की धीमी बॉल को नहीं समझ पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए। 4 ओवर के स्पेल में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने 31 रन देकर 3 विकेट लिये।

कौन हैं आकाश मधवाल?

मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के नए हथियार आकाश मधवाल उत्तराखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वह टीम की कप्तानी भी करते हैं। आईपीएल 2022 में चोटिल सूर्यकुमार यादव की जगह उन्हें मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया था। रुड़की के मधवाल पहले से ही मुंबई इंडियंस के नेट्स गेंदबाज थे। 29 साल के इस गेंदबाज ने 10 फर्स्ट क्लास, 17 लिस्ट ए और 26 टी20 मुकाबले खेले हैं। पंजाब के खिलाफ डेब्यू मुकाबले के आखिरी ओवर में उन्होंने लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा के खिलाफ 9 ही रन दिये थे। आरसीबी के खिलाफ 20वें ओवर में उनके खिलाफ सिर्फ 6 रन ही पड़े थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.