Select Date:

शुभमन गिल का बेजोड़ फॉर्म जारी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में जड़ा शतक

Updated on 12-03-2023 01:36 AM
अहमदाबाद: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का बेहतरीन फॉर्म जारी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट के तीसरे दिन शतक जड़ दिया है। बॉर्डर गावस्कर सीरीज के पहले दो मैचों में बाहर बैठे के बाद इंदौर टेस्ट में केएल राहुल की जगह गिल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी। उस मुकाबले में वह कुछ खास नहीं कर पाए। लेकिन आईपीएल के अपने घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर शतकीय पारी खेल दी है।

    गिल का टेस्ट में दूसरा शतक

    कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे शुभमन गिल ने 194 गेंदों पर अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया। 2020/21 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट डेब्यू करने वाले गिल ने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया था। इसके बाद भी कप्तान रोहित की वापसी के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा। लेकिन केएल राहुल के लगातार खराब फॉर्म की वजह से उन्हें खेलने का मौका मिल गया। गिल ने 10 चौके और एक छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। वह इस टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा के बाद शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।

    2023 में बेजोड़ फॉर्म

    शुभमन गिल 2023 में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। इस साल यह उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में 5वां शतक है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक भी लगाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ ही इसी मैदान पर टी20 मुकाबले में भी उनके बल्ले से शतकीय पारी निकली थी। इस साल वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। इस मैच से पहले 14 मैच की 15 पारियों में गिल के बल्ले से 886 रन निकले थे।

    पुजारा के साथ जोड़े 113 रन

    शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ 74 रनों की साझेदारी की। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए चेतेश्वर पुजारा के साथ 113 रन जोड़े। गिल के शतक के ठीक बाद पुजारा टॉड मर्फी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
     22 July 2026
    ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
    Advt.