शादी में आए मेहमानों को सिद्धार्थ-कियारा ने दिया था स्पेशल गिफ्ट, अब वायरल हो रही फोटो
Updated on
10-02-2023 08:29 PM
इस समय हर तरफ सिर्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की खबरें छाई हुई हैं। दोनों ने 7 फरवरी को जैसलमेर में 7 फेरे लिए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर वेडिंग की फर्स्ट फोटो शेयर की। फिर वे दिल्ली रवाना हुए, जहां ससुराल में कियारा का ग्रैंड वेलकम हुआ। यहां पर न्यूलीवेड कपल ने रिश्तेदारों को रिसेप्शन पार्टी दी। अब वे मुंबई रवाना होंगे। वहां पर 12 फरवरी को एक पार्टी होस्ट करेंगे, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां शामिल होंगी। खैर। इन सबसे इतर अब सोशल मीडिया पर एक नोट वायरल हो रहा है, जो सिड और कियारा ने शादी में आए मेहमानों को दिया। इस नोट में उन्होंने क्या लिखा था, आइये आपको बताते हैं।
मेहमानों को दिया दिल छू लेने वाला तोहफा
सिद्धार्थ और कियारा की वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे। करीबी दोस्तों में कियारा के साथ 'कबीर सिंह' फिल्म में काम करने वाले शाहिद कपूर से लेकर उनकी स्कूल फ्रेंड ईशा अंबानी तक शामिल थीं। सिड-कियारा की लव स्टोरी में करण जौहर की भी अहम भूमिका थी, इसलिए उनका भी शादी में शामिल होना जायज था। खैर। अब बात करें उस कार्ड की, जिसे कपल ने गेस्ट को दिया था, उस पर दूल्हा और दुल्हन ने यादें बनाने की बात कही थी।
नोट पर लिखी थी ये बात
इस नोट पर लिखा है, 'इसमें लिखा था, 'हमारी शादी के दिन की खुशी में हिस्सा लेने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे जीवन में ऐसे अद्भुत परिवार और दोस्त हैं जो हमारे साथ जश्न मनाने के लिए पास और दूर से आए हैं। प्लीज आज पियो, नाचो और यादें बनाओ, क्योंकि मैरिड कपल के रूप में हमारी पहली शाम है। विद लव, कियारा और सिड।' इस चिट्ठी के साथ कस्टमाइज वैक्स सील स्टैंप भी लगा हुआ है, जिस पर डिजाइनर तरीके से SK लिखा है।
दिल्ली में हुआ रिसेप्शन, अब मुंबई होंगे रवाना
बता दें कि जैसलमेर में शादी करने के बाद सिद्धार्थ और कियारा सीधे दिल्ली रवाना हुए थे। यहां पर ससुराल में ढोल की थाप पर कियारा का वेलकम हुआ। इसके बाद दिल्ली के एक होटल में न्यूलीवेड कपल ने रिसेप्शन पार्टी होस्ट की, जिसमें रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। इसके बाद 10 फरवरी को दोनों मुंबई के लिए रवाना होंगे। वे 12 फरवरी को मुंबई में भी एक पार्टी होस्ट करेंगे।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…