शादी की खबरों के बीच सिद्धार्थ और कियारा ने दुबई में मनाया न्यू ईयर, तस्वीरें वायरल
Updated on
01-01-2023 06:59 PM
सिद्धार्थ और कियारा का न्यू ईयर सेलिब्रेशन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल ही शादी की खबरों के बीच न्यू ईयर 2023 सेलिब्रेट करने के लिए दुबई रवाना हुए। लेकिन दोनों ने वहां जाने के बाद साथ में कोई ऐसी तस्वीर शेयर नहीं की थी, जिससे फैंस को ज़रा सा भी हिंट मिले कि वो एक साथ एक ही जगह पर वेकेशन पर गए हैं। लेकिन मनीष मल्होत्रा की तस्वीरों ने पोल खोल दी है। सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी ने दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया और वहां पर साथ में मनीष मल्होत्रा भी थे। मनीष मल्होत्रा ने इस सेलिब्रेशन से कई तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
सिद्धार्थ और कियारा के साथ इस पार्टी में मनीष मल्होत्रा और फिल्ममेकर करण जौहर भी थे। मनीष मल्होत्रा ने इस पार्टी से चारों की एक तस्वीर शेयर की और इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा, 'आप सभी को वंडरफुल हैप्पी न्यू ईयर।'
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…