Select Date:

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने देश छोड़ा:चंडीगढ़ से इंग्लैंड हुए रवाना

Updated on 18-11-2022 06:04 PM
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह शुक्रवार UK के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने यह फ्लाइट चंडीगढ़ से पकड़ी है। उनकी विदेश जाती तस्वीरें सामने आने के बाद सिद्धू मूसेवाला के फैंस में एक बार फिर हलचल पैदा हो गई है। बीते माह ही उन्होंने पंजाब सरकार को एक माह का अल्टीमेटम देकर विदेश बस जाने की बात कही थी, लेकिन वह जल्द ही वापस भारत लौटेंगे।
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह व माता चरण कौर मोहाली एयरपोर्ट पर दिखे। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मूसेवाला के फैंस में बेचैनी पैदा हो गई है। तस्वीरों में वह एयरपोर्ट के अंदर जाते और इमिग्रेशन चेक- इन करते हुए साफ दिख रहे हैं। एक तस्वीर में वह फ्लाइट के अंदर बैठे भी दिख रहे हैं। सूचना है कि वह आज मोहाली एयरपोर्ट से UK के लिए रवाना हो गए हैं।

24 नवंबर को है साइकिल रैली
इंग्लैंड में बसे सिद्धू मूसेवाला के फैंस की तरफ से भी परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए मुहीम चला रखी है। 24 नवंबर को इंग्लैंड की पार्लियामेंट के बाहर फैंस की तरफ से साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें भाग लेने के लिए बलकौर सिंह और चरण कौर इंग्लैंड के लिए रवाना हुए हैं।

एक महीने पहले कही थी विदेश जाने की बात
सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता बलकौर सिंह व चरण कौर बीते लंबे समय से बेटे को इंसाफ दिलाने की बात कर रहे हैं। दो महीने पहले गैंगस्टर टीनू के पुलिस कस्टडी से भाग जाने के बाद माता-पिता का हौसला टूटता जा रहा था। जिसके बाद बलकौर सिंह ने घोषणा भी कर दी थी कि वह सरकार को एक महीने का समय देते हैं। अगर उनके बेटे को इंसाफ मिल गया तो ठीक, अन्यथा वह अपने बेटे की शिकायत वापस लेकर विदेश चले जाएंगे।

सिग्नेचर मुहिम को किया शुरू
सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता की तरफ से कुछ दिन पहले ही सिग्नेचर मुहीम को शुरू किया था। जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। यह एप्लिकेशन लेकर वह डीजीपी पंजाब से भी मिलने पहुंचे थे। इतना ही नहीं, सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने कुछ दिन पहले अपने एक भाषण के दौरान पंजाब को असुरक्षित बताया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि यहां अब अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी।

29 मई को हुई थी मूसेवाला की हत्या
​​सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा के एक गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने ली थी। इस मामले में पुलिस 25 से अधिक गिरफ्तारियां कर चुकी है। वहीं विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ को पंजाब लाने की तैयारियां भी चल रही हैं। इसी बीच दो महीने पहले शूटर टीनू पुलिस की गिरफ्त से भाग गया था और इसमें पंजाब पुलिस के ही इंस्पेक्टर का नाम सामने आया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.