रूसी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंध के बीच राहत का संकेत, कच्चे तेल में आ सकती है गिरावट
Updated on
16-01-2025 05:00 PM
नई दिल्ली: रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों Gazprom Neft और Surgutneftegas के साथ रूसी क्रूड ऑयल ले जाने वाले 183 जहाजों पर अमेरिकी प्रतिबंध के चलते भारत में क्रूड सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है, लेकिन वैश्विक तनाव और अमेरिका सहित दूसरे उत्पादक देशों की ओर से ओवरसप्लाई की स्थिति को देखते हुए भारत के लिए चुनौती बहुत बढ़ने का रिस्क नहीं है। ओवरसप्लाई के चलते क्रूड का वैश्विक भाव काफी नीचे आ सकता है, जो अभी 80 डॉलर से ऊपर चल रहा है। भारत के लिए यह अच्छी स्थिति होगी क्योंकि इसे अपनी जरूरत का करीब 88% क्रूड इंपोर्ट करना पड़ता है।
अमेरिका ने यूक्रेन युद्ध के बीच रूस को धक्का पहुंचाने के लिए पिछले शुक्रवार को रूसी कंपनियों और जहाजों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इनमें से अधिकतर टैंकरों से रूस से भारत और चीन को क्रूड भेजा जा रहा था। अमेरिका के ताजा प्रतिबंधों के बाद पेट्रोलियम मिनिस्ट्री के एक सीनियर अधिकारी ने कहा था कि ‘अभी दो महीनों तक कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि काफी तेल पहले ही लोड हो चुका है। इस बीच भारत आने वाले तेल को लेकर नई व्यवस्थाएं सामने आ सकती हैं। रूस भी कोई तरीका निकालेगा।’
तेल की कीमत
इस बीच, यूएस एनर्जी इंफॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन ने अनुमान जारी किया है कि 2025 में क्रूड ऑयल का औसत भाव 74 डॉलर प्रति बैरल और 2026 में 66 डॉलर तक जा सकता है। उसने कहा है कि 2025 में दुनिया में तेल का उत्पादन 10.44 करोड़ बैरल प्रतिदिन पहुंच सकता है, लेकिन डिमांड 10.41 करोड़ बैरल प्रतिदिन तक ही रह सकती है। OPEC देशों की ओर से सप्लाई कट घटाने और अमेरिका सहित नॉन-ओपेक देशों में प्रोडक्शन बढ़ने से सप्लाई और बढ़ेगी। इसके चलते आने वाले वर्षों में कीमत पर दबाव आएगा।
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…