Select Date:

साइन किया नॉन-बाइंडिंग टर्मशीट, बनेगा सबसे बड़ा मीडिया और एंटरटेनमेंट बिजनेस

Updated on 25-12-2023 01:47 PM

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अमेरिकी मीडिया कंपनी वॉल्ट डिज्नी के भारतीय कारोबार को खरीदने के लिए एक नॉन-बाइंडिंग टर्मशीट (एग्रीमेंट) साइन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक RIL इस डील के जरिए डिज्नी की मिनिमम 51% हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके बाद रिलायंस के पास भारत में सबसे बड़े मीडिया और एंटरटेनमेंट बिजनेस की कमान होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डील 51:49 की स्टॉक और कैश मर्जर होगी, जिसके अगले साल यानी 2024 के फरवरी तक पूरे होने की उम्मीद है। हालांकि, रिलायंस इसके सभी रेगुलेटरी अप्रूवल्स और कॉमर्शियल जरूरतों को जनवरी तक पूरा करने की तैयारी कर रहा है।

रिलायंस के पास होगी कंट्रोलिंग स्टेक्स
इस डील के बाद रिलायंस को डिज्नी स्टार बिजनेस में कंट्रोलिंग स्टेक्स मिल जाएंगे, जिसकी एस्टिमेटेड वैल्यूएशन 10 बिलियन डॉलर यानी 83,163 करोड़ रुपए है। डील पूरी होने के बाद डिज्नी की इस बिजनेस में केवल माइनॉरिटी स्टेक्स यानी मामूली हिस्सेदारी रह जाएगी।

क्या है नॉन बाइंडिंग कॉन्ट्रैक्ट?
नॉन-बाइंडिंग कॉन्ट्रैक्ट एक एग्रीमेंट होता है, जिसमें शामिल पार्टियां या कंपनियां डील के टर्म को मानने के कानूनी रूप से बाध्य नहीं होती हैं। इस एग्रीमेंट का पर्पज नेगोशिएशन प्रोसेस के दौरान डील में शामिल पार्टियों के इरादे को जाहिर करना है। अगर दोनों पार्टियां नॉन-बाइंडिंग कॉन्ट्रैक्ट के टर्म और कंडीशन पर सहमत हो जाती हैं, तो उसके बाद फाइनल बाइंडिंग कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया जाता है।

अक्टूबर में फाइनल हुई थी डील की बात
डिज्नी के साथ मल्टी बिलियन डॉलर के इस डील के लिए कुछ महीने पहले गौतम अडाणी, सन टीवी के मालिक कलानिधि मारन और कुछ प्राइवेट इक्विटी फर्म भी बात कर रहे थे। हालांकि अक्टूबर में डिज्नी ने इस डील की बात मुकेश अंबानी के साथ आगे बढ़ाने का फैसला लिया था।

डिज्नी-रिलायंस के बीच जल्द हो सकती है मल्टी-बिलियन डॉलर डील: Disney भारत में अपने टेलीविजन और स्ट्रीमिंग बिजनेस को मुकेश अंबानी को बेचेगी

अमेरिका की मास मीडिया कंपनी वॉल्ट डिज्नी Co. की मुकेश अंबानी के रिलायंस ग्रुप के साथ मल्टी बिलियन डॉलर डील जल्द ही फाइनल हो सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी इस डील में भारत में अपने टेलीविजन और स्ट्रीमिंग बिजनेस एसेट्स को रिलायंस को बेचेगी। 

भारत में अपना स्ट्रीमिंग बिजनेस बेच सकती है डिज्नी: अडाणी ग्रुप, सन टीवी और प्राइवेट इक्विटी फर्म से हो रही डील की बात

अमेरिका का स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी भारत में अपने टेलीविजन और स्ट्रीमिंग बिजनेस को बेचने की तैयारी कर रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की गौतम अडाणी, सन टीवी के ऑनर कलानिधि मारन और कुछ प्राइवेट इक्विटी फर्म से बातचीत चल रही है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.