Select Date:

चांदी की चांदी ही चांदी... सोने के सस्ते भाई ने इस साल कर दिया कमाल, कीमत बढ़ने के कई कारण, कितना दिया रिटर्न?

Updated on 21-06-2025 04:18 PM
नई दिल्ली: चांदी को सोने का सस्ता भाई भी कहा जाता है। कारण है कि जो लोग सोना नहीं खरीद सकते, वे चांदी से काम चला लेते हैं। हालांकि बात जब भी रिटर्न की आती है तो हमेशा से सोने को ही तवज्जो दी गई है। लेकिन पिछले कुछ साल से इसमें काफी बदलाव आया है। अब रिटर्न के मामले में चांदी भी सोने को टक्कर देने लगी है। चांदी की कीमत एक लाख रुपये प्रति किलो से काफी आगे निकल गई है। इस साल के शुरुआती 6 महीनों (एक जनवरी से लेकर 20 जून तक) चांदी का रिटर्न करीब 15 फीसदी रहा है।

गोल्ड-सिल्वर रेश्यो 107 के उच्च स्तर से घटकर 91.5 रहा। ये गिरावट संकेत है कि चांदी अभी भी सोने के मुकाबले सस्ती है। इसलिए निवेशक चांदी में रुचि दिखा रहे हैं। चांदी के ईटीएफ निवेश में भी तेजी देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर चांदी के कारोबारियों के मुताबिक युवा पीढ़ी में भी चांदी की ज्वेलरी की डिमांड बढ़ी है। खासतौर से जेनरेशन जेड में।

खत्म हो गया कीमत का अंतर!

हमारे देश में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत प्रति एक किलो के हिसाब से तय की जाती है। एक समय दोनों की कीमत में काफी अंतर था। मात्र एक साल में यह अंतर काफी कम हो गया है। एक साल पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 72550 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 92300 रुपये प्रति किलो थी। दोनों की कीमत में 19750 रुपये का अंतर था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.