बाजार खुलते ही चांदी 25,000 उछली, सोना भी हुआ महंगा
Updated on
27-01-2026 01:09 PM
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स पर बाजार खुलते ही चांदी की कीमत 25,000 रुपये उछल गई जबकि सोने करीब 3,700 रुपये महंगा हो गया। दोनों कीमती धातुओं ने अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर को छुआ। मार्च 5 डिलीवरी वाली चांदी के वायदा कारोबार की कीमत बाजार खुलते ही 3,59,800 रुपये प्रति किलो के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यह पिछले सत्र के बंद भाव से 7 फीसदी ज्यादा है। पिछले सत्र में यह 3,34,699 रुपये पर बंद हुई थी।
गणतंत्र दिवस की छुट्टी के कारण सोमवार को कमोडिटी बाजार बंद था। आज चांदी 3,39,824 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 3,39,824 रुपये तक लो और 3,59,800 रुपये तक हाई गई। 10.15 बजे यह 21,903 रुपये यानी 6.54 फीसदी तेजी के साथ 3,56,602 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट चांदी 6% से ज्यादा उछलकर $117.69 प्रति औंस के नए रेकॉर्ड पर पहुंची थी।
सोने की कीमत
इस बीच फरवरी 5 डिलीवरी वाले सोने के वायदा कारोबार में भाव ₹1,59,820 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जो इसका अब तक का ऑल टाइम हाई स्तर है। पिछले सत्र में यह 1,56,037 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,58,674 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 157500.00 रुपये तक लो और 1,59,820 रुपये तक हाई गया। सुबह 10.18 बजे यह 2,018 रुपये यानी 1.29 फीसदी तेजी के साथ 1,58,055 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस जबरदस्त उछाल की वजह सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और दुनिया भर में बढ़ती भू-राजनीतिक तनाव है।
बाजार की चाल में भू-राजनीतिक घटनाओं का बड़ा हाथ रहा। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया से आयात होने वाली कारों, लकड़ी और दवाओं पर 25% का टैरिफ लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में नाकाम रहा है। इससे पहले कनाडा के साथ भी तनाव बढ़ा था, जब प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने चीन का दौरा किया था, जिससे कनाडा और अमेरिका के रिश्ते कुछ ठंडे पड़ गए थे। सुरक्षित निवेश की मजबूत मांग सोने और चांदी की कीमतों को सहारा दे रही है।
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत
दिल्ली में सोने का भाव: -स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट): ₹1,18,632 प्रति 8 ग्राम -शुद्ध सोना (24 कैरेट): ₹1,27,976 प्रति 8 ग्राम
मुंबई में सोने का भाव: -स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट): ₹1,17,728 प्रति 8 ग्राम -शुद्ध सोना (24 कैरेट): ₹1,26,944 प्रति 8 ग्राम
चेन्नई में सोने का भाव: - स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट): ₹1,17,352 प्रति 8 ग्राम - शुद्ध सोना (24 कैरेट): ₹1,26,544 प्रति 8 ग्राम
हैदराबाद में सोने का भाव: - स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट): ₹1,17,600 प्रति 8 ग्राम - शुद्ध सोना (24 कैरेट): ₹1,26,824 प्रति 8 ग्राम
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
नई दिल्ली: सरकार एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को एयरलाइन शुरू करने की अनुमति दे सकती है। इससे अडानी ग्रुप और जीएमआर एयरपोर्ट्स के एयरलाइन सेक्टर में उतरने का रास्ता साफ हो सकता…
नई दिल्ली: इस साल देश के सबसे बड़े आईपीओ एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की आज शेयर मार्केट में लिस्टिंग हो गई। हालांकि यह निवेशकों की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। बाजार…
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने जून तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट में…
नई दिल्ली: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते (CETA) से भारतीय बाजारों की रौनक बढ़ने वाली है। अब आम ग्राहकों के पास बाजारों में सामान चुनने के लिए और भी ज्यादा विकल्प होंगे।…