बाजार खुलते ही चांदी में 5,000 का उछाल, सोना भी हुआ महंगा
Updated on
17-03-2026 01:14 PM
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी दिख रही है। MCX पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 1000 रुपये से अधिक तेजी आई है जबकि चांदी की कीमत करीब 5,000 रुपये उछली है। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,55,736 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह तेजी के साथ 1,56,891 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,260 रुपये की तेजी के साथ 1,56,996 रुपये तक पहुंचा। सुबह 9.21 बजे यह 964 रुपये की तेजी के साथ 1,56,700 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,56,532 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज 4,925 रुपये की तेजी के साथ 2,61,457 रुपये पर खुली। सुबह 9.29 यह 2,919 यानी 1.14 फीसदी तेजी के साथ 2,59,451 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इससे पहले सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 9,000 रुपये लुढ़ककर 2.56 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं, जबकि सोना 2,950 रुपये टूटकर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
अंतरराष्ट्रीय कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में ज्यादा फेरबदल देखने को नहीं मिला है। शुरुआती कारोबार में स्पॉट गोल्ड 0.1 फीसदी तेजी के साथ $5,007.61 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह अप्रैल डिलीवरी के लिए यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.2 फीसदी की तेजी के साथ $5,011.70 पर था। इस बीच स्पॉट सिल्वर 0.2 फीसदी गिरावट के साथ $80.58 प्रति औंस पर था।
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…