सीधी-सादी सी सुहाना खान और ये वीडियो
सुहाना खान इस वीडियो में बिना मेकअस और सिंपल कैजुअल ड्रेसअप में दिखीं। सुहाना खान एकदम अपने पिता शाहरुख खान की तरह लग रही हैं। कुछ फैंस ने इस बारे में कमेंट्स में भी लिखा। एक यूजर ने लिखा कि वह पहली नजर में कंफ्यूज हो गए कि ये सुहाना हैं या शाहरुख। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा सुहाना पिता शाहरुख खान की डुप्लीकेट के बिटिया रानी।सुहाना खान का बॉलीवुड डेब्यू
सुहाना खान ने बॉलीवुड पारी शुरू करने के लिए कमर कस ली है। वह जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। उनके साथ कई स्टारकिड्स नजर आएंगे। आजकल वह अपने फिल्म के सिलसिले में ही बिजी हैं। वहीं सुहाना के पापा शाहरुख अपनी पठान की रिलीज डेट को लेकर चर्चा में हैं। हाल में ही शाहरुख के साथ उनकी पूरी फैमिली स्पॉट हुई थी।