Select Date:

सिंपल डॉट वन इलेक्ट्रिक स्कूटर 40 हजार महंगा हुआ फुल चार्ज पर 151 किमी की रेंज का दावा

Updated on 28-12-2023 01:52 PM

सिंपल एनर्जी ने आज (27 दिसंबर) इंडियन मार्केट में सिंपल डॉट वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 40 हजार रुपए बढ़ाने की घोषणा की है। अब ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.40 लाख रुपए (बेंगलुरु, एक्स-शोरूम) की कीमत में मिलेगा।

बेंगलुरु बेस्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर ने ई-स्कूटर को 15 दिसंबर को 99,999 रुपए (बेंगलुरु, एक्स-शोरूम) के इंट्रोडक्टरी प्राइस में लॉन्च किया था। ये कीमत सिर्फ मौजूदा कस्टमर्स के लिए थी, जिन्होंने सिंपल वन की प्री-बुकिंग की थी।

नए कस्टमर 27 जनवरी, 2024 से सिंपल डॉट वन को 1947 रुपए की टोकन मनी देकर ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकेंगे। स्कूटर की डिलीवरी सबसे पहले बेंगलुरु में शुरू होगी। इसके बाद अन्य शहरों में अलग-अलग फेज में इसकी डिलीवरी की जाएगी।

कंपनी ने इस स्कूटर के पावरट्रेन को अपडेट किया है। बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर मैन्युफैक्चरर का दावा है कि ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 151 किलोमीटर की रेंज देगा। भारत में सिंपल वन के बाद ये कंपनी का दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसका मुकाबला ओला S1 एयर और एथर 450S से होगा।

सिंपल डॉट वन : डिजाइन और प्लेटफॉर्म
सिंपल डॉट वन को सिंपल वन के प्लेटफॉर्म पर ही डेवलप किया गया है। फीचर्स और डिजाइन के मामले में भी स्कूटर सिंपल वन की तरह ही है, इसमें मैकेनिकल चेंजेस किए गए हैं।

स्कूटर सिंगल वैरिएंट और चार कलर ऑप्शन नम्मा रेड, ब्रेजेन ब्लैक, ग्रेस व्हाइट और एज्योर ब्लू के साथ अवेलेबल है। हालांकि, कंपनी इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत लाइटएक्स और ब्रेजेनएक्स कलर ऑप्शन भी पेश कर रही है।

सिंपल डॉट वन : परफॉरमेंस, बैटरी और रेंज
स्कूटर में परफॉर्मेंस के लिए इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है, जो 8.5 किलोवाट की पावर और 72nm का टॉर्क जनरेट करती है। सिंपल एनर्जी का दावा है कि डॉट वन 0 से 40 kmph की स्पीड सिर्फ 2.7 सेकेंड में हासिल कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 105 kmph है।

सिंपल डॉट वन में मोटर को पावर देने के लिए 3.7 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसे फुल चार्ज करने पर स्कूटर 151 किमी की रेंज (ARAI प्रमाणित) देती है। इसके अलावा सिंपल ने बताया कि डॉट वन का टायर रेगुलर वन से अलग हैं, जो इसकी एफिशिएंसी बढ़ाने में मदद करता है।

सिंपल डॉट वन : हार्डवेयर
कंफर्ट राइडिंग के लिए स्कूटर के फ्रंट फॉर्क्स और रियर में एडजेस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। वहीं, ब्रेकिंग के लिए इसके दोनों व्हील पर सीबीएस के साथ डिस्क ब्रेक मिलते हैं। स्कूटर में ट्यूबलेस टायर के साथ 12-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। सामान रखने के लिए सीट के नीचे 35-लीटर का स्टोरेज स्पेस भी मिलता है।

सिंपल डॉट वन : फीचर्स
स्कूटर में 7 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, बैटरी और रेंज इन्फोग्राफिक्स, कॉल अलर्ट और ओटीए अपडेट के साथ एंड्रॉइड ओएस पर चलता है। डिस्प्ले से नेविगेशन के साथ म्यूजिक कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें चार अलग-अलग राइडिंग मोड- इको, राइड, डैश और सोनिक मिलते हैं। इसमें अन्य फीचर्स को ऑपरेट करने के लिए ऐप कनेक्टिविटी की भी सुविधा दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.