सिंगर एडम लेविन ने तीसरे बच्चे का किया वेलकम, वाइफ बेहती बोलीं- मैं 5 बच्चे करना चाहती हूं
Updated on
03-02-2023 07:47 PM
हॉलीवुड गलियारों से गुडन्यूज सामने आ रही है। जी हां, अमेरिकन सिंगर एडम लेविन और उनकी पत्नी और मॉडल बेहती प्रिंसलू (Behati Prinsloo) ने अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया। कपल के पहले से ही दो बच्चे हैं। उनकी दो बेटियां डस्टी रोज और जियो ग्रेस हैं। एडम और बेहती की फैमिली की बेहद क्यूट फोटोज सामने आई हैं। आइए दिखाते हैं कपल की तस्वीरें।
फैमिली प्लानिंग को लेकर कई बार मॉडल बेहती प्रिंसलू ने बात की है। उन्होंने एक बार इंटरव्यू ने कहा था कि वह चाहती हैं कि उनके पांच बच्चे हों। लेकिन, अभी इस बारे में उन्होंने ज्यादा सोचा नहीं। वह इसे भाग्य पर छोड़ रही हैं और बस क्या कह सकती हैं? क्या होगा और क्या नहीं। प्रिंसलू और लेविन ने पिछले साल सितंबर को अपने तीसरे बच्चे के आने की संभावना जताई थी। प्रेग्नेंसी के दौरान की फोटो भी शेयर की थी। बता दें, प्रिंसलू और लेविन ने एक साल तक डेट करने के बाद जुलाई 2014 में मैक्सिको में शादी की।
खुश प्रिंसलू ने क्या कहा?
प्रिंसलू ने इंस्टाग्राम के ज़रिए अपने फैंस को तीसरे बच्चे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हम बेहद ख़ुश हैं और चाहते हैं कि इसी तरह हमारा परिवार आगे बढ़ता रहे। आने वाले साल हमारे ज़िंदगी के अच्छे पलों में से एक होंगे, जब हम अपने तीसरे बच्चे के साथ अपना बचपन दोबारा देख पाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी आगे के बारे में कुछ नहीं सोचा है। फिलहाल, अभी हमारा पूरा फोकस बच्चे की परवरिश पर है। चाहते हैं कि हम तीनों बच्चों के अच्छे दोस्त बनें। साथ ही उन्हें इतनी आज़ादी दें कि वे अपनी बात हमें आसानी से बता सकें।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…