सिंह इज किंग अर्शदीप सिंह की यॉर्कर ने निकाली आयरिश बल्लेबाज की हवा, पलक झपकते उड़ गए स्टंप्स
Updated on
19-08-2023 02:06 PM
डबलिन: आयरलैंड और भारत के बीच खेले गए पहले टी20 में टीम इंडिया का प्रदर्शन सातवें आसमान पर था। शुक्रवार को जसप्रीत बुमराह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस के चलते मेजबान आयरलैंड को 2 रन से हराया। इस मैच मे टीम इंडिया के गेंदबाजों ने काफी प्रभावित किया। कप्तान बुमराह समेत सबने जबरदस्त गेंदबाजी की। युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आयरिश टीम के एक बल्लेबाज को इस मैच में इतना शानदार बोल्ड मारा कि हर कोई देखता रह गया। उनकी गेंद बिल्कुल ठिकाने पर गिरी और बल्लेबाज चाहकर भी कुछ नहीं कर पाए। उनकी अब इस बोल्ड की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
अर्शदीप सिंह की यॉर्कर ने मचाया तहलका
दरअसल, आयरलैंड की पारी का 18वां ओवर भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से युवा तेज तर्रार गेंदबाज अर्शदीप सिंह डाल रहे थे। अर्शदीप के ओवर की पांचवीं गेंद पर कर्टिस कैम्फर स्ट्राइक पर थे। कर्टिस अच्छी लय में जनक आ रहे थे। उन्होंने 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 39 रन बना लिए थे। लेकिन अर्शदीप की सटीक यॉर्कर ने उनका काम-तमाम कर दिया।
सिंह ने अरॉउंड द विकेट आते हुए कैम्फर को एक दाम सटीक यॉर्कर डाली। वह एक ऐसी गेंद थी जिसपर विश्व का कोई भी बल्लेबाज चकमा खा जाता। कैम्फर ने बल्ला तो बहुत जोर से घुमाया था। लेकिन गेंद उनके बल्ले के नीचे से निकल गई और सीधा जाकर उनके स्टंप्स पर लगी। सिंह की यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है।
ऐसा रहा मैच का हाल आयरलैंड टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई थी। ऐसे में उन्होंने 7 विकेट पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए थे। भारत की ओर से कप्तान जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए थे। अर्शदीप ने भी 1 विकेट अपने नाम किया था। इसके जवाब में भारत ने अपनी पारी की तेज शुरुआत की थी। ओपनर जायसवाल ने 23 गेंद में 24 रन बनाए थे। रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 19 रन की पारी खेली थी। 6.5 ओवर में 2 विकेट पर टीम इंडिया के 140 रन का पीछा करते हुए 47 रन थे। इसके बाद बारिश के कारण मैच रुका और फिर से शुरू नहीं हुआ। ऐसे में डकवर्थ लुईस मेथड की वजह से भारत 2 रन से मैच जीत गया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…