SIP ने बनाया रेकॉर्ड, इक्विटी फंड में रकम तीन गुने से ज्यादा बढ़ी, 13,573 करोड़ पर पहुंचा आंकड़ा
Updated on
11-01-2023 07:18 PM
नई दिल्ली: दिसंबर महीने में SIP के जरिए Mutual Fund में 13,573.08 करोड़ रुपये का रेकॉर्ड निवेश आया, जबकि नवंबर महीने में यह निवेश 13,306.49 करोड़ रुपये रहा था। Association of Mutual Funds in India (AMFI) की तरफ से दिसंबर महीने का डेटा जारी किया गया है, जिसके मुताबिक SIP इन्फ्लो का आंकड़ा पहली बार 13500 करोड़ के पार पहुंचा। इक्विटी फंड के प्रति निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। दिसंबर में Nifty में गिरावट आई इसके बावजूद Equity Fund निवेश में 3 गुना से ज्यादा उछाल दर्ज किया गया। Equity Fund कैटिगरी के तहत 380 स्कीमों में निवेश किया गया। इन स्कीमों में कुल 7,303 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। इस कैटिगरी में सबसे ज्यादा स्मॉल कैप फंडों में 2,245 करोड़ निवेश किया गया। दिसंबर में Equity Fund में कुल 7,303 करोड़ रुपये का निवेश आया, जबकि नवंबर के महीने में इसमें 2,258 करोड़ रुपये का इनफ्लो आया था। हालांकि टोटल असेट अंडर मैनेजमेंट 40 लाख करोड़ से कुछ कम हुआ है और इसमें नवंबर के मुकाबले 50 हजार करोड़ की कमी आई है।
डेट स्कीमों पर भरोसा घटा
AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, डेट स्कीमों के प्रति निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है। दिसंबर में डेट स्कीमों से 21946.73 करोड़ रुपये निकाले गए हैं। हालांकि नवंबर में निवेशकों ने डेट फंडों में 3,668 करोड़ रुपये का निवेश किया था। स्मॉलकैप फंड और मिडकैप फंड में क्रमश: 2,244 और 1,962 करोड़ रुपये का निवेश दिसंबर महीने में किया गया।
SIP पर बढ़ता भरोसा
दिसंबर 2022 में SIP खातों में 7,85,102 की बढ़ोतरी हुई। AMFI के सीईओ एन.एस. वेंकटेश ने कहा, ‘लॉन्ग टर्म लक्ष्य के लिए इक्विटी बाजारों में SIP के जरिए निवेश की अहमियत रिटेल निवेशकों के लगातार बढ़ रहे रुझान से समझा जा सकता है।’
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…