फन कुचलने का हुनर सीखें जनाब... सिद्धू के रंग में रंगे गौतम गंभीर, जीत के बाद मारा करारा शेर
Updated on
10-03-2025 02:57 PM
दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले न्यूजीलैंड को 251 रनों पर रोक दिया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने इस टारगेट को 6 विकेट खोकर 49 ओवर में ही चेज कर लिया। इस जीत के साथ ही गौतम गंभीर का बुरा समय भी खत्म हो गया। गंभीर टीम इंडिया की जीत के बाद काफी खुश नजर आए और उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ शायरी भी की है।
गौतम गंभीर ने की शायरी
टीम इंडिया की जीत के बाद नवजोत सिद्धू और गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गंभीर सिद्धू का ही एक शेर बोल रहे हैं। सिद्धू ने गंभीर से कहा कि आज के खास दिन आपको शेर सुनाना चाहिए। इस पर गंभीर ने कहा कि मैं आपका ही शेर सुनाऊंगा। उन्होंने कहा, 'फन कुचलने का हुनर सीखें जनाब।’ इतना बोलते ही गंभीर रुक गए। फिर सिद्धू ने शेर पूरा करते हुए कहा, ‘सांपो के डर से जंगल नहीं छोड़े जाते।’
भांगड़ा करने को भी कहा
इसके बाद नवजोत सिद्धू ने गौतम गंभीर से एक और रिकवेस्ट की। नवजोत सिद्धू ने गंभीर से कहा कि उन्हें भांगड़ा भी करना होगा। लेकिन इस पर गंभीर ने मना कर दिया। हालांकि बाद में सिद्धू के फोर्स करने पर गंभीर ने अपना एक हाथ उठा लिया। इस बात पर सिद्धू काफी खुश हुए और उन्होंने गंभीर को गले लगा लिया।
भारतीय टीम ने किया कमाल
भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल जीत तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया है। टीम इंडिया आखिरी बार 2013 में इस खिताब को जीती थी, वहीं 2017 में पाकिस्तान ने फाइनल में भारतीय टीम को हरा दिया था। लेकिन अब टीम ने कोई गलती ना करते हुए एक बार फिर से ट्रॉफी जीत ली है।
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…