Select Date:

SIT ने सीतलवाड़ पर लगाए गंभीर आरोपों के प्रमाण कोर्ट के सामने रखे

Updated on 22-09-2022 05:41 PM
  सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ (Teesta Setalvad) के खिलाफ SIT ने गुजरात हाईकोर्ट में (Gujarat High Court) में चार्जशीट दायर की है. इसमें तीस्ता पर लगे गंभीर आरोपों के प्रमाण कोर्ट के सामने रखे गए. इसमें कहा गया है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को मौत की सजा हो, इसके लिए गहरी साजिश रची गई थी. साजिश के दो चेहरे पूर्व आईपीएस आरबी श्रीकुमार और संजीव भट्ट सरकार का ही हिस्सा थे जो समय-समय पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके उसकी ऑफिशियल एंट्री करके तीस्ता को भेजते थे.

जानकारी के अनुसार आरोपों में कहा गया है कि फर्जी दस्तावेजों, फर्जी एफिडेविट तैयार की गई और इसके लिए बाकायदा वकीलों को फौज तैयार की गई. पीड़ितों को गुमराह करते हुए जो घटनाएं कभी घटी ही नहीं, ऐसी काल्‍पनिक कहानियों पर हस्ताक्षर लिए गए. दस्तावेज अंग्रेजी में थे लिहाजा पीड़ितों की समझ से बाहर थे. अगर कोई पीड़ित, तीस्ता का साथ देने तैयार नहीं होता तो उसे डराया-धमकाया जाता था. पूर्व आईपीएस आरबी श्रीकुमार ने एक गवाह को फोन करके धमकाया था.

गवाह को धमकाया और तीस्‍ता से सुलह करने को कहा
गवाह से कहा था कि वो तीस्ता से सुलह कर ले. नहीं तो मुसलमान तेरे विरोधी बनेंगे, आतंकवादियों का तू टारगेट बन जाएगा. साथ मिलकर काम करते हैं हम, अंदर-अंदर लड़ने लगे तो दुश्मनों को फायदा होगा और मोदी को सीधा फायदा होगा. पीड़ितों को गुजरात के बाहर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उनके दुख-दर्द के नाम पर चंदा इकट्ठा किया गया. SIT के मुताबिक तीस्ता और भारतीय नेशनल कांग्रेस के कुछ नेताओं ने मिलकर दंगा पीड़ितों के कैंप में जाकर गुजरात में न्याय नहीं मिलेगा, ऐसी भ्रामक बातें बताकर, मामला गुजरात से बाहर की कोर्ट में ले जाने के लिए उकसाया और काम्पीटेंट अथॉरिटी के सामने दस्तावेज फाइल करवाए.

तीस्ता और संजीव भट्ट एक दूसरे के संपर्क में थे
तीस्ता और संजीव भट्ट एक दूसरे के संपर्क में थे. वहीं, संजीव भट्ट नामी पत्रकारों, कुछ एनजीओ और गुजरात विधानसभा में नेता विपक्ष से ईमेल के जरिए संपर्क में थे. और इन सभी को एमिकस क्यूरी, कोर्ट और बाकी लोगों पर प्रभाव खड़ा करने को समझाया था. अलग-अलग पिटिशन में साजिश पूरी करने के मकसद से काम किया और सभी को लगातार ईमेल भी करते रहे. तीस्ता के मुताबिक एफिडेविट नहीं करने वाले एक गवाह का तो पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट ने अपहरण भी किया था और जबरन फर्जी एफिडेविट करवाई थी. इन आरोपियों की मंशा तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक पारी खत्म करना और उनकी साख को नुकसान पहुंचाने की थी.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
 17 July 2026
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
 17 July 2026
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
 17 July 2026
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
 17 July 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश…
 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
Advt.