छक्के पे छक्का... शेफाली वर्मा ने मलेशिया को कहीं का नहीं छोड़ा, सिर्फ 39 गेंदों में कूट दिए 67 रन
Updated on
21-09-2023 01:01 PM
हांगझोऊ: एशियन गेम्स के अपने पहले ही मैच में भारतीय महिला क्रिकेट ने बता दिया कि वो यहां गोल्ड मेडल जीतने आईं हैं। रैकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टरफाइनल पहुंचने वाली भारतीय महिलाओं ने मलेशिया के खिलाफ वर्षा प्रभावित 15-15 ओवर के मैच में दो विकेट खोकर 173 रन कूट दिए। इस दौरान ओपनर शेफाली वर्मा ने सिर्फ 39 गेंद में 67 रन की तूफानी पारी खेली। चार चौके और पांच छक्के से सजी इस इनिंग में उन्होंने किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा। इसी के साथ वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 छक्के मारने वाली सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गईं। हालांकि मलेशिया की पारी के पहले ओवर में ही बारिश के चलते मैच रद्द करना पड़ा इसी के साथ भारतीय महिलाएं सेमीफाइनल में पहुंच गईं।
शेफाली वर्मा ने की रिकॉर्ड्स की बौछार
टी-20 इंटरनेशनल में 50 छक्के मारने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं
एशियन गेम्स के इतिहास में फिफ्टी ठोकने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर
आते ही शुरू हुआ अटैक मलेशिया ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला चुना था। मौसम को देखते हुए यह फैसला सही लग रहा था, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभालते हुए सामने से लीड किया। शेफाली वर्मा के साथ मिलकर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। 4.5 ओवर में ही स्कोर 50 रन हो चुका था। मगर रन रेट बढ़ाने के चक्कर में 5.2 ओवर में स्मृति मंधाना ने अपना विकेट गंवा दिया। वह 16 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुईं। इसी के बाद बारिश हो गई और मैच रोकना पड़ा। मुकाबला जब दोबारा शुरू हुआ तो शेफाली वर्मा ने जेमिमा रॉड्रिग्ज के साथ मिलकर हर गेंदबाज की कुटाई की। 31 गेंदों में फिफ्टी शेफाली वर्मा ने 11वें ओवर की दूसरी बॉल पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अगली ही बॉल पर एक और सिक्स मारते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिए। इसके बाद जेमिमा ने भी गियर बदला और वह भी तेजी से रन बनाने लगीं। 13वें ओवर में शेफाली के आउट होने के बाद आई ऋचा घोष ने आखिरी ओव में मार-मारकर धागा खोल दिया। आखिरी ओवर की शुरुआती चार गेंदों में उन्होंने 4,6,4,4 मारे और सात गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद लौटीं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…