बीच आईपीएल कोलकाता नाइटराइर्ड टीम में हुई सिक्सर किंग की एंट्री, देखते ही देखते पलट देता है मैच!
Updated on
04-05-2023 07:45 PM
नई दिल्ली: कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के बचे मैचों के लिए कैरेबियाई तूफानी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स (Johnson Charles IPL 2023 Team) टीम में शामिल किया है। वह लिटन दास का जगह लेंगे। लिटन दास पिछले सप्ताह पारिवारिक कारणों से आईपीएल से बाहर हो गए थे। कोलकाता की आरे से इस बारे में बयान भी जारी किया है।
केकेआर की ओर से कहा गया था- लिट्टन दास को तत्काल फैमिली मेडिकल इमेर्जेंसी के कारण 28 अप्रैल को बांग्लादेश लौटना पड़ा। इस कठिन समय से निकलने के लिए हमारी शुभकामनाएं उनके और उनके परिवार के साथ है। दाएं हाथ के कीपर-बल्लेबाज ने इस साल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए एकमात्र मैच में केवल 4 रन बनाए थे और इस दौरान दो स्टंपिंग के मौके गंवाए थे।
मैच में अक्षर पटेल और ललित यादव के दो स्टंपिंग मौकों को चूकने की वजह से कोलकाता को हार मिली थी। अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण पहले कुछ मैचों में नहीं खेलने के बाद अप्रैल के दूसरे सप्ताह में लिटन केकेआर टीम में शामिल हो गए थे। उनके बांग्लादेशी साथी शाकिब अल हसन पहले टूर्नामेंट से हट गए थे।
लिटन की गैर मौजूदगी में चार्ल्स अब मोर्चा संभालेंगे। चार्ल्स वेस्टइंडीज के सबसे विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाजोंं में गिने जाते हैं। उन्होंने 41 इंटरनेशनल 20 में वेस्टइंडीज के लिए 971 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के 2012 और 2016 आईसीसी वर्ल्ड टी-20 विजेता टीम का हिस्सा थे।
इसके अलावा उन्होंने 224 T20 खेले हैं और उनके नाम पर 5600 से अधिक रन हैं। वह ₹50 लाख में केकेआर से जुड़े। केकेआर आज शाम को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। हालांकि, चार्ल्स इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि उनके टीम से जुड़ने का समय अभी तक तय नहीं हो सका है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…