Select Date:

पेपर लीक और चढ़ावे की चोरी रोकने के लिए अच्छे प्लम्बर व वेल्डर की जरूरत, शेखर सुमन ने CEA के बयान पर ली चुटकी

Updated on 29-06-2026 01:49 PM
नई दिल्ली: मशहूर अभिनेता शेख सुमन का कॉमेडी शो शेखर टुनाइट (Shekhar Tonite) इस समय चर्चाओं में बना हुआ है। इस शो में शेख सुमन के तीखे व्यंग्य लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। अब उन्होंने भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन के उस बयान पर तीखे व्यंग्य किए जिसमें उन्होंने युवाओं से कारपेंटर, प्लम्बर आदि बनने के लिए कहा था। शेखर सुमन का यह अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

क्या कहा था CEA ने?

भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन ने कुछ दिनों पहले युवाओं के रोजगार और शिक्षा को लेकर बयान दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि देश में अब सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर साइंस और MBA डिग्री का वह सुनहरा दौर खत्म हो चुका है, जो वैश्वीकरण के समय था।

उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अब युवाओं को कारपेंटर, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन और वेल्डिंग जैसे ट्रेड स्किल्स में निपुण होना पड़ेगा। सीईए के मुताबिक ये ऐसी स्किल्स हैं जिनकी जगह टेक्नोलॉजी आसानी से नहीं ले सकती।

शेखर सुमन का तीखा व्यंग्य

मुख्य आर्थिक सलाहकार के इस बयान पर शेखर सुमन ने अपने शो शेखर टुनाइट में अनोखे अंदाज में तीखा व्यंग्य किया। उन्होंने देश की वर्तमान स्थिति, पेपर लीक और राजनीतिक नेतृत्व पर निशाना साधते हुए नागेश्वरन के बयान पर सहमति जताने के बहाने एक बड़ा राजनीतिक कटाक्ष किया है।

उन्होंने शो में कहा, 'आपने बिल्कुल सही कहा सर। वैसे भी अर्थव्यवस्था की टूटी हुई नैया को रिपेयर करने के लिए अच्छे कारपेंटर, दान पेटियों से चढ़ावे की चोरियां रोकने के लिए अच्छे वेल्डर्स और एग्जाम पेपर्स के लीक को रोकने के लिए अच्छे प्लम्बर्स की जरूरत तो है।

अंदाज हुआ वायरल

दरअसल, देश की अर्थव्यवस्था, अयोध्या मंदिर में हुई चढ़ावे की चोरी और नीट एग्जाम पेपर लीक का मामला देशभर में गरमाया हुआ है। इन ज्वलंत मुद्दों पर शेखर सुमन का सीईए को अनोखे अंदाज में जवाब देना लोगों को काफी पसंद आया। इसके कारण शेखर सुमन का यह वीडियो और अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

समर्थन में भी दिखे यूजर

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर ऐसे भी हैं जो सीईए के बयान के समर्थन में आए हैं। सुमन कुमार अग्रवाल नाम के एक यूजर ने लिखा है, 'सीईए नागेश्वर ने ठीक कहा है। हर किसी को कॉर्पोरेट जॉब नहीं मिल सकती। अगर ऐसा है तो आईआईटी और पॉलिटेक्निक्स की क्या जरूरत है। बेरोजगारी केवल राजनैतिक और कॉर्पोरेट जॉब की इच्छा रखने वालों के लिए मुद्दा है। देश में योग्य मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन और कारपेंटर की भारी कमी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.