Select Date:

गाल पर करारा झापड़ मारा... सचिन से उलझने वाले इस पाकिस्तानी की हुई थी खूब कुटाई

Updated on 16-03-2023 10:01 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ना सिर्फ अपने खेल से बल्कि मैदान पर अपनी शालीनता के लिए भी जाने जाते थे। यही कारण है कि सचिन के व्यवहार से विरोधी भी दिल हार बैठते थे। ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक के साथ हुआ जब उन्होंने सचिन उलझने से कोशिश की थी। दरअसल यह घटना साल 1997 की है जब भारत और पाकिस्तान की टीम कनाडा के टोरंटो में वनडे मैच खेल रही थी।

सकलैन मुश्ताक ने नादिर अली के पॉडकास्ट में एक पुराने घटना को याद करते हुए बताया कि एक बार जब उन्होंने सचिन को स्लेज करने की कोशिश की तो उनका जवाब सुनकर वह रह परेशान हो गए। सचिन के जवाब के बाद उनका खेल इस कदर बदला कि उन्हें ऐसा लगा जैसे किसी ने उनके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया हो।
पॉडकास्ट में सकलैन ने कहा, 'हम एक दफा कनाडा गए। मैं इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल कर आया ही था। मैं उस समय यंग था और अपने पहले काउंटी सीजन खेलने के बाद तो मैं अपनी ही एक अलग दुनिया में गेंदबाजी करता था। कनाडा में सचिन के खिलाफ जब मैंने गेंदबाजी की तो उसको स्लेज करते हुए मैंने कुछ ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जो काफी कठोर था। इसके बाद सचिन ने जो मुझसे कहा मैं सुन कर सन्न रह गया।'

सकलैन ने बताया कि, ' स्लेजिंग के बाद मैंने सचिन को जब अपना ओवर खत्म किया तो वह मेरे पास आया और बड़े ही शालीनता से मुझसे कहा कि सैकी मैंने कभी सोचा नहीं था कि तुम ऐसा करोगे। मुझे तुम उस तरह के इंसान नहीं लगते थे जो इस तरह के शब्द किसी को कहेगा। मैं तुम्हें एक अच्छा इंसान समझता था। उसकी इस बात को सुनकर मैं हैरान था। इसके बाद अगले तीन-चार ओवर तक मैं उसकी ही बातों को सोचता रह गया।'

इस घटना को याद करते हुए सकलैन ने कहा, 'जब आप किसी से कठोरता से पेश आते हैं और सामने वाला इंसान फिर भी अच्छे से बात करता है तो आप उसके बारे में सोचने लगते हैं। सचिन की बातें देर मेरे ख्यालों में रहे। इसके बाद वह चार-पांच ओवर तक कम से एक चौका मार दे रहा था। मैं भी उसकी बल्लेबाजी सम्मान कर रहा था, लेकिन जब उन्होंने क्रीज से बाहर निकल मुझे चौका मारा तब मुझे समझ आया कि सचिन ने मेरे दिमाग के साथ खेल कर दिया है। उसके इस चौके के बाद मुझे बहुत खराब लगा। तब तक वह बल्लेबाज में पूरी तरह से सेट हो चुके। हालांकि इसके बाद मैं होटल रूम में उससे मिला और कहा कि तुम चालाक खिलाड़ी हो।'

काउंटी के बाद चमका था सकलैन का सितारा

भारत और पाकिस्तान की टीम 1996 से 1998 के बीच कनाडा में 16 वनडे मैच खेले। इस बीच 1997 का साल सकलैन मुश्ताक के लिए सबसे शानदार रहा। काउंटी में अपनी गेंदबाजी निखारने के बाद नेशनल टीम के लिए खूब धमाल मचाया। उन्होंने 1997 में वनडे क्रिकेट में कुल 69 विकेट अपने नाम किए थे। वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अब तक बरकरार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.