टिकट बंटवारे में बाहर से आने वालों पर मेहरबान रहे छोटे दल झंडा-डंडा ढोते रहे गए पुराने कार्यकर्ता
Updated on
13-02-2022 06:49 PM
नई दिल्ली । गठबंधन राजनीति का हिस्सा बने छोटे दलों के टिकट में इस बार बाहर से आने वाले नेताओं की खूब चली। अधिकांश दलों ने बाहर से आने वाले इन नेताओं को पार्टी ज्वाइन कराने के साथ ही टिकट से नवाजने का काम किया। चुनाव मैदान में उतरने की ख्वाहिश के साथ सालों पार्टी का झंडा-डंडा ढोने वाले कार्यकर्ता साधनों व संसाधनों की कमी के चलते इस रेस में पिछड़ गए। इन दलों में 40 से 50 फीसदी टिकट बाहर से आने वाले नेताओं के हाथ लगे। टिकट को लेकर इस बार भाजपा गठबंधन में शामिल अपना दल (सोनेलाल) तथा निषाद पार्टी में बाहरी नेताओं की लगातार भीड़ बनी रही। अपना दल (सोनेलाल) से 15 और निषाद पार्टी से अब तक 14 प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। अभी इन दलों के खाते में दो-चार सीटें और भी हैं। इन दलों के प्रत्याशियों की सूची देखने के बाद यह साफ नजर आता है कि कई प्रत्याशी ऐसे हैं जो पहले दूसरे दलों में थे। इन प्रत्याशियों का चुनाव से पूर्व संबंधित दल से कोई लेना देना ही नहीं था। ऐसे ही सपा गठबंधन में शामिल ओम प्रकाश राजभर की अगुवाई वाले सुभासपा से टिकट पाने की रही। इस दल के नेताओं का दावा है कि घोषित 14 प्रत्याशियों में से आठ ऐसे हैं जो पहले से पार्टी से जुड़े थे। शेष छह टिकट चुनाव में जीत की संभावना को देखते हुए बाहर से आए नेताओं को दिया गया है। वहीं इस गठबंधन से जुड़े अपना दल (कमेरावादी) ने छह प्रत्याशी घोषित किए हैं। यह एकमात्र दल है जिसने सभी टिकट पार्टी से जुड़े नेताओं को ही दिए हैं।
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…