अस्थिरता की आशंका
सेबी के नियमों के तहत स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड में फंड मैनेजर्स को अपने पोर्टफोलियो का कम-से-कम 65 प्रतिशत निवेश छोटी कंपनियों में करना जरूरी होता है। यूनियन असेट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ जी प्रदीपकुमार ने सुझाव दिया कि शॉर्ट टर्म अस्थिरता की आशंका को देखते हुए निवेशकों को स्मॉलकैप एवं मिडकैप फंड्स में अपने निवेश को कम करना चाहिए। कुल मिलाकर, 42 कंपनियों वाले म्यूचुअल फंड उद्योग की कुल असेट अंडर मैनेजमेंट(AUM ) नवंबर के अंत में 49.04 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं जो साल भर पहले के 40.37 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है।
