Select Date:

स्मिथ-हेड ने दिया हेडेक, आज रोहित सेना करे ये 4 काम तो ऑस्ट्रेलिया का होगा काम तमाम

Updated on 08-06-2023 07:56 PM
घर के शेर कहे जाने वाले ट्रैविस हेड (146 रन, 156 गेंद, 22 चौके, 1 छक्का) ने वनडे के अंदाज में ऐतिहासिक सेंचुरी ठोकते हुए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में पहले दिन भारत को बड़ा हेडेक दिया। दूसरे छोर पर स्टीव स्मिथ (95 रन, 227 गेंद, 14 चौके) हमेशा से द ओवल पर घातक रहे और वह शतक के करीब हैं। पहले दिन शुरुआती विकेट खोने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 85 ओवरों में 3 विकेट पर 327 रन बनाए हैं। अब टीम इंडिया कमबैक की कोशिश में होगी। आइए जानते हैं कैसे रोहित सेना पहले दिन की असफलता के बावजूद वापसी कर सकता है...

सिराज-शमी को करना होगा कमाल, पहले घंटे में बरसाने होंगे विकेट

टीम इंडिया ने वैसे तो 4 पेसर्स खिलाए हैं, लेकिन जितना मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी प्रभावी रहे उतना शार्दुल और उमेश यादव ने निराश किया। आज शुरुआती घंटा बेहद अहम होगा। रोहित शमी और सिराज को मोर्चे पर लगाकर कम से कम 2-3 विकेट झटक लेते हैं तो भी काम बन सकता है।

कप्तानी की असल परीक्षा, रोहित को बदलनी होगी रणनीति

पहले दिन गेंद को तेज रफ्तार से फेंकने को लेकर जडेजा से रोहित कई बार बात करते नजर आए, लेकिन आज जब वह मैदान पर उतरेंगे तो उन्हें अपनी रणनीति में बदलाव की जरूरत होगी। ग्रीन ट्रैक पर लगा था कि टॉस जीतने के बाद चीजे आसान होंगी, लेकिन हेड और स्मिथ ने हरियाली पिच को हाइवे बना दिया है लॉन्ग ड्राइव पर निकल पड़े। अश्विन हैं नहीं तो जडेजा से कमाल की उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन वे अभी तक बहुत प्रभावी नजर नहीं हैं।

रन बचाने की नहीं, विकेट झटकने की कोशिश होनी चाहिए

जब हेड आक्रामक हुए तो शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव रन बचाने की कोशिश करते दिखे। इस चक्कर में विकेट मिला नहीं और रन अलग से पड़ गए। दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों की रणनीति रन रोकने की नहीं, बल्कि विकेट लेने पर होनी चाहिए वर्ना 500 का स्कोर आसानी से बनते नजर आ रहा है। अगर ऐसा हुआ तो मैच हाथ से फिसल जाएगा।

आक्रामक और चुस्त-दुरुस्त फील्डिंग

पहले दिन कोई कैच तो नहीं छूटा, लेकिन एकाध मौके ऐसे थे जहां अतिरिक्त वर्क करने की जरूरत थी। कई बार अगर बल्लेबाज गलती नहीं कर रहा है तो फील्डर्स को मौके बनाने के लिए अधिक मेहनत करनी होती है। आज भी इसी चीज की जरूरत है।






अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.