Smriti Irani ने शादीशुदा लोगों को दी मजेदार सलाह, शेयर किया दयाबेन और जेठालाल का फनी वीडियो
Updated on
09-05-2023 07:27 PM
एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अकसर ही इंस्टाग्राम पर फैन्स के लिए काफी एंटरटेनिंग पोस्ट शेयर करती हैं। कभी वह मजेदार मीम्स भी शेयर कर देती हैं। लेकिन हाल ही स्मृति ईरानी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का एक वीडियो क्लिप शेयर किया। उन्होंने जेठालाल और दयाबेन के मजेदार वीडियो शेयर कर शादी को लेकर एक सलाह दे डाली।
Smriti Irani ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। वीडियो के साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है, जिसमें शादी को लेकर एक सलाह है। इसी ने फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में जेठालाल यानी दिलीप जोशी और दयाबेन यानी Disha Vakani के बीच मजेदार गपशप हो रही है।
क्या है वीडियो में?
पहले वीडियो में जेठालाल, दयाबेन से पूछ रहे हैं, 'जब भगवान अक्ल बांट रहा था, तब कहां घूम रही थी तू?' जवाब में दयाबेन बोलती है- आपके साथ फेरे ले रही थी। दूसरे वीडियो में दयाबेन पति जेठालाल से पूछती नजर आ रही है- मुझे बताइए कि एक दिलो गेंहू में कितने दाने होते हैं? जब जेठालाल जवाब नहीं दे पाते तो दयाबेन उसे बादाम खाने की सलाह दे डालती है।
स्मृति ईरानी- फेरे लेने वाले बादाम खाएं
वीडियो शेयर कर स्मृति ईरानी ने लिखा है, 'इस स्टोरी का सार यह है कि जिन्होंने फेरे ले लिए हैं, वो प्लीज बादाम खाएं। दया भाभी रॉक्स। पहली क्लिप इंटरनेट से है और दूसरी क्लिप जेठालाल से।' जैसे ही स्मृति ईरानी ने यह पोस्ट किया, फैन्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। वो स्मृति ईरानी के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ करने लगे। साथ ही दयाबेन को देख फैन्स दिशा वकानी को याद करने लगे। फैन्स के बीच इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि अब दिशा वकानी को जल्द ही दयाबेन बनकर 'तारक मेहता' में वापसी करनी चाहिए।
दिशा वकानी ने 2017 में छोड़ा 'तारक मेहता'
मालूम हो कि दिशा वकानी ने 2017 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ दिया था। सिर्फ यही शो नहीं, दिशा वकानी ने तबसे एक्टिंग से भी दूरी बना ली है। फैन्स उसी समय से दिशा वकानी के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन 'तारक मेहता' में अब तक न तो दिशा वकानी की वापसी हुई है और न ही दयाबेन के किरदार की।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…