शतक से चूक कर भी बड़ा कारनामा कर गईं स्मृति मंधाना, 91 रनों की पारी से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Updated on
23-12-2024 02:14 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना का बल्ला लगातार रन उगल रहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 91 रन की शानदार पारी खेली। इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल उनका फॉर्म शानदार रहा है। इसी फॉर्म को जारी रखते हुए वे महिला क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
स्मृति मंधाना का 2024 में प्रदर्शन
इस साल अभी तक स्मृति 12 वनडे मैच में 62 की औसत से 690 रन बना चुकी हैं। टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो 21 पारियों में 42 की औसत और 127 की स्ट्राइक रेट से 763 रन बनाए हैं। एक टेस्ट मैच में उन्होंने 149 रनों की पारी खेली है। इस तरह 2024 में स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 36 मैच में 1602 रन बनाए हैं। मंधाना ने इस साल पहले ही पांच शतक और दस अर्धशतक जड़ दिए हैं। सीरीज में अभी दो ODI बाकी हैं। इसलिए उनके पास अपने रिकॉर्ड को और बेहतर बनाने का मौका होगा।
महिला क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा रन स्मृति मंधाना- 1602 रन (2024) लौरा वोल्वार्ड्ट - 1593 रन (2024) नेट साइवर-ब्रंट (2022) - 1346 रन (2022) स्मृति मंधाना - 1291 रन (2018) स्मृति मंधाना - 1290 रन (2022)
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…