गृह मंत्रालय की भी नजर
जोशीमठ की स्थिति पर गृह मंत्रालय की भी नजर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मामले पर बैठक कर सकते हैं। इस प्रकार की सूचना सामने आ रही है। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ का जायजा लेने के बाद स्थिति को अधिक बढ़ा-चढ़ाकर पेश नहीं करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर नजदीकी नजर बनाए हुए है। लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
